यूपी के जालौन में BJP पर बरसे अखिलेश, कहा- तीन काले कानून लागू कर BJP ने की 750 किसानों की हत्या
समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि जालौन से दो दिन पहले एक लड़की लापता हो गई थी और आज उसका शव मिला है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए बाबा मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश आज महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह है।

उत्तर प्रदेश के जालौन में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अखिलेश यावद ने कहा कि बीजेपी ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू करके 750 किसानों की हत्या की। अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो ऐसे कानून लाकर वह आपकी जमीन बेच देगी। कृषि कानूनों को वापस लेने के बावजूद, किसानों ने उन्हें माफ नहीं किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि हमने 1 करोड़ स्मार्ट फोन दे दिए। उन्होंने कहा कि न जाने हमारे बाबा मुख्यमंत्री किस धुंए में थे। जो बोले हमने 1 करोड़ स्मार्ट फोन बांट दिए। वो देते भी क्यों आपको बता दें बाबा जी खुद कम्प्यूटर नहीं चला पाते।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि यहां से दो दिन पहले एक लड़की लापता हो गई थी और आज उसका शव मिला है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए बाबा मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश आज महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Feb 2022, 12:12 PM
