एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बताया- एग्जिट पोल के पीछे आखिर क्या है क्रोनोलॉजी

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस एग्जिट पोल के पीछे क्रोनोलॉजी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया आखिर इस एग्जिट पोल के पीछे क्या क्रोनोलॉजी है।

अखिलेश यावद ने लिखा, "एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए:

  • विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके।

  • आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है।

  • ⁠इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है।

  • इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।

  • अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में बीजेपी हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते।

  • भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं।

  • ⁠भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है।

  • बीजेपी से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।"


अखिलेश यादव ने आगे लिखा, इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश बोले- एग्जिट पोल को किया गया है मैनेज, रची गई है साजिश, निश्चित रूप से INDIA जीतेगा 295 सीटें

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia