अखिलेश के सहयोगी और SBSP प्रमुख ओपी राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देंगे समर्थन
ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी को बुला लेते हैं, लेकिन ओपी राजभर को न बुलाना। राज्यसभा जयंत चौधरी को दे देना, एमएलसी चुनाव में हमें न पूछना। उनकी तरफ से नजरअंदाज करने वाली चीजें हुई हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। ओपी राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी को बुला लेते हैं, लेकिन ओपी राजभर को न बुलाना। राज्यसभा चुनाव आया तो राज्यसभा जयंत चौधरी को दे देना, एमएलसी चुनाव में हमें न पूछना। उनकी तरफ से नजरअंदाज करने वाली चीजें हो रही हैं।”
इससे पहले अखिलेश यादव के चाचा और पीएसपी-एल प्रमुख शिवपाल यादव ने घोषणा की थी कि वह समाजवादी पार्टी की पसंद यशवंत सिन्हा के बजाय बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।
शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मागंने के लिए लखनऊ पहुंची थीं। जहां उन्होंने सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकत कर समर्थन मांग था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Jul 2022, 11:03 AM
