मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, लगातार बरसात से निचले इलाकों में बिगड़े हालात, जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट।
मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट।
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश से फिलहाल मुंबई वासियों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आज भी भारी बारिश को लेकर मुंबई में अलर्ट जारी किया गया है। बीएमएसी ने एक बयान में कहा कि सुबह 8:00 बजे मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से तानसा बांध ओवरफ्लो होने लगा है और इसके 15 गेट खोल दिए गए। जहां से 1,65,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पालघर जिले में धामनी बांध से 8,400 क्यूसेक और कवाडास बांध से 21,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तुलसी झील, वेहर झील और तानसा झील के बाद मुंबईवासियों के लिए यह चौथी ताजा पानी की आपूर्ति करने वाली झील है।

इस बीच बीच मुंबई के अलग-अलग जगहों से जलमाव की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से वडाला के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा भी शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण ठाणे जिले के भिवंडी और मीरा भयंदर के कई निचले इलाके, जबकि पालघर जिले के वसई और विरार जलमग्न हो गए।


मुंबई में भी गुरुवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई। माटुंगा, डीएन नगर, बायकुला, ट्रॉम्बे, आजाद मैदान, कांदिवली, कालबादेवी, ओशिवारा, दहिसर, मगाथाने में जल-जमाव देखा गया, इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में लगभग आधा फीट पानी भर गया था। बारिश की वहज से पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पूरे दिन 10-15 मिनट की देरी से चलीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia