अमरावती होगी आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी, चंद्रबाबू नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले किया ऐलान

टीडीपी, बीजेपी और जनसेना की संयुक्त बैठक में नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया। नायडू ने कहा कि हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती ही रहेगी।

अमरावती होगी आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी, चंद्रबाबू नायडू ने शपथ से पहले किया ऐलान
अमरावती होगी आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी, चंद्रबाबू नायडू ने शपथ से पहले किया ऐलान
user

नवजीवन डेस्क

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को ऐलान किया कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। नायडू ने टीडीपी, बीजेपी और जनसेना के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया। नायडू ने कहा, ‘‘हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती ही रहेगी।’’

वर्ष 2014-2019 के दौरान विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को राजधानी बनाने का विचार सामने रखा था। लेकिन नायडू के इस विचार को 2019 में तब झटका लगा जब टीडीपी सत्ता से बाहर हो गई और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल कर सत्ता पर कब्जा किया था।


रेड्डी ने अमरावती को राजधानी बनाने की नायडू की योजना पर पानी फेर दिया और उन्होंने तीन राजधानियों का नया सिद्धांत पेश किया। लेकिन अब नायडू ने इस सिद्धांत के स्थान पर एकल राजधानी के फैसले को तरजीह दी है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती होगी।

टीडीपी, बीजेपी और जनसेना के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराए गए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। एनडीए ने विधानसभा में 164 सीट और लोकसभा की 21 सीट जीती है। टीडीपी की इस बड़ी जीत से अमरावती राजधानी शहर परियोजना को नयी जान मिली है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia