अमेरिका: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- वो भगवान को भी समझा सकते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है। वो साइंटिस्ट को साइंस समझा सकते हैं। वो भगवान को भी समझा सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों को यह भी लगता है कि भगवान से ज्यादा उन्हें पता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा रोकने का प्रयास किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है। वो साइंटिस्ट को साइंस समझा सकते हैं। वो भगवान को भी समझा सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों को यह भी लगता है कि भगवान से ज्यादा उन्हें पता है। भारत में अलग भाषा, अलग धर्म के लोग एक साथ रहा करते थे, ये सोच गलत है कि एक इंसान को सब कुछ पता है, ये एक बीमारी है। हमारे देश में कुछ समूह हैं, जिन्हें लगता है, उन्हें सब पता है, शायद भगवान से भी ज्यादा पता है।


राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने जब ये यात्रा शुरू थी तो 5-6 दिन बाद महसूस हुआ कि ये यात्रा आसान नहीं होगी। यात्रा के दौरान लोगों ने मुझसे पूछा कि आपको थकान नहीं होती है। मैंने कहा नहीं, मेरे साथ पूरा भारत चल रहा है। उस वक्त जो प्यार मिल रहा था, उस दौरान किसी को थकान नहीं हो रही थी। एक दूसरे की मदद हो रही थी। जब हर कोई आपके साथ चलने लगे तो एक अलग तरह की एनर्जी मिलने लगती है।

सैन फ्रांसिस्को में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */