अमेरिका: आज जन्मजात नागरिकता अधिकार से संबंधित ट्रंप के आदेश पर रोक के मामले में सुनवाई करेगी अदालत

ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद पहले सप्ताह के आदेश को पर वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है, क्योंकि वाशिंगटन राज्य में चार राज्यों द्वारा एक अलग मुकदमा दायर किया गया है, जहां एक न्यायाधीश ने आदेश को ‘स्पष्ट रूप से असंवैधानिक’ कहा है।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों के यहां जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए जन्मजात नागरिकता के अधिकार को समाप्त करने के प्रावधान वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासकीय आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगाने के लिए एक संघीय अदालत बुधवार को दलीलें सुनेगी।ं

ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद पहले सप्ताह के आदेश को पर वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है, क्योंकि वाशिंगटन राज्य में चार राज्यों द्वारा एक अलग मुकदमा दायर किया गया है, जहां एक न्यायाधीश ने आदेश को ‘स्पष्ट रूप से असंवैधानिक’ कहा है।

कुल मिलाकर, 22 राज्यों, साथ ही अन्य संगठनों ने इस शासकीय कार्रवाई को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया है।

न्यायाधीश डेबोरा बोर्डमैन को मैरीलैंड संघीय अदालत में दलीलें सुननी हैं। प्रवासी-अधिकार वकालत समूहों ‘कासा’ और ‘असाइलम सीकर एडवोकेसी प्रोजेक्ट’ तथा कुछ गर्भवती महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia