अमेठी: स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 5 आरोपी

अमेठी के एएसपी दया राम ने बताया कि सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी और अमेठी से पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। जामो सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।

एएसपी दया राम ने बताया, “सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।”


एएसपी दया राम ने बताया कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। बाकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अपने कॉफ्रेंस में देंगे।

गौरतलब है कि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी रहे पूर्व सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र के शव को स्वयं कंधा देकर श्मशान घाट तक गई थीं।


केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia