अमूल ने अपने अनोखे अंदाज में कांग्रेस को दी बधाई, कैरिकेचर में तीन राज्यों की जीत को बताया ‘हाथलैंड जीत’

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में तीन बड़े राज्यों में शानदार प्रदर्शन पर अमूल ने अपने चिरपरिचित अनोखे अंदाज में एक कैरिकेचर बनाकर कांग्रेस को बधाई दी है। अपने कैरिकेचर में अमूल ने कांग्रेस की जीत को हाथलैंड जीत बताया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर अमूल ने अपने चिरपरिचित अनोखे में एक कैरिकेचर बनाकर इसे ‘हाथलैंड जीत’ बताया है। कैरिकेचर में राहुल गांधी और अन्य को अमूल के ब्रेड और बटर से जीत का जश्न मनाते दिखाया गया है। अपने व्यंग्य-चित्र में सामयिक मुद्दों पर अनोखे अंदाज में टिप्पणी के लिए मशहूर अमूल ने इस जीत को ‘हाथलैंड जीत’ बताते हुए कांग्रेस को बधाई दी है। अमूल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये कैरिकेचर पोस्ट करते हुए लिखा, “अमूल का नजरियाः तीन राज्यों में जीतकर कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है।”

बता दें कि 11 दिसंबर को आए नतीजों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज की है। जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस बहुंत के आंकड़े के बिल्कुल करीब है। इन दोनों राज्यों में बीएसपी-एसपी और कुछ निर्दलियों के समर्थन से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। हालांकि तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ ने जीत दर्ज की है। कार्टून में इन दोनों पार्टियों का जिक्र नहीं किया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia