मध्यप्रदेश: भिंड में IAF के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद खेत में उतारा गया विमान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की गई है। कुछ तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को खेत में उतारा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्यप्रदेश के भिंड क्षेत्र के जखमौली क्षेत्र में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के पायलट और सैनिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को खेत में उतरा देख आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही प्रशासन की टीम भी व्यवस्थाओं के लिए मौके पर पहुंची।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia