देहरादून की बुजुर्ग महिला ने सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम की, देश के लिए गांधी परिवार की कुर्बानी को बताया वजह

पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश करते हुए कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दिया है। पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे देश के लिए गांधी परिवार की कुर्बानी के इतिहास को वजह बताया है।

सोमवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर अब तक आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।


पुष्पा मुन्जियाल (पुत्री मेघराज, निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड, डालनवाला) ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

मुन्जियाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia