दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को बोनस देगी केजरीवाल सरकार, जानें किन्हें मिलेगा लाभ?

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस दिया जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7,000 रुपये बोनस के रूप में प्रदान करेंगे। वर्तमान में, लगभग 80,000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं।" इस बोनस को प्रदान करने के लिए कुल 56,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।''

दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए दिल्ली में अच्छे कामकाज को लेकर उन्हें श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'मैं उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज आदि में जितने काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।'


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहारों का महीना है। त्योहारों के मौसम में हम ग्रुप-बी और ग्रुप से कर्मचारियों को 7-7 हजार बोनस देने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, 'इस समय ग्रुप-बी और सी के 80 हजार कर्मचारी हैं। बोसन देने में 56 करोड़ का खर्च आएगा।' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हमेशा प्रयास किया है और यह जारी रहेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia