उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर के एसपी (ग्रामीण) सूरज राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रमोद राणा के रूप में पहचाने जाने वाले किसान की आत्महत्या से मौत हो गई थी, जबकि उसके नौकर की हत्या कर दी गई थी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राणा ने अपने नौकर की हत्या की थी या नहीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सोना अर्जुनपुर गांव में एक 42 वर्षीय किसान का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं उसके 35 वर्षीय नौकर का क्षत-विक्षत शव पास में एक बोरे में भरा हुआ मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। नौकर का शव कथित तौर पर सड़ चुका है।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने रविवार को कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रमोद राणा के रूप में पहचाने जाने वाले किसान की आत्महत्या से मौत हो गई थी, जबकि उसके नौकर की हत्या कर दी गई थी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राणा ने अपने नौकर की हत्या की थी या नहीं। प्रवीण 19 अप्रैल से लापता था। उसके रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, साथ ही मृतक की कॉल डिटेल की भी जांच हो रही है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि राणा शुक्रवार की शाम फसल में पानी देने के बहाने घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। एक दिन बाद उसका शव कथित तौर पर आम के पेड़ से लटका मिला।

राणा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके बड़े भाई की पत्नी और उनकी 20 वर्षीय बेटी भी उसी घर में रहती है। पुलिस ने कहा कि वे मामले में संभावित प्रेम कोण की भी जांच कर रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Apr 2022, 10:07 AM