अमृतपाल को लेकर एक और बड़ा खुलासा, जॉर्जिया में कराई थी प्लास्टिक सर्जरी, जरनैल भिंडरावाले जैसा दिखने की थी सनक

अमृतपाल ने भारत आने से पहले भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए जॉर्जिया में प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। इसका खुलासा उसके साथियों ने पुलिस पूछताछ में किया है, उसने बताया कि अमृतपाल के दिमाग में जरनैल भिंडरावाले जैसा दिखने की सनक थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर एक और खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल ने भारत आने से पहले भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए जॉर्जिया में प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। इसका खुलासा उसके साथियों ने पुलिस पूछताछ में किया है, उसने बताया कि अमृतपाल के दिमाग में जरनैल भिंडरावाले जैसा दिखने की सनक थी, यही वजह रही कि वह उसके जैसा दिखने के लिए विदेश गया था। वहां उसने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई थी, क्योंकि वह अपने आदर्श भिंडरावाले की तरह दिखना चाहता था। अमृतपाल सिंह की तुलना भिंडरावाले से की जाती है। उसे भिंडरवाला 2.0 भी कहा जाता है. इतना ही नहीं वो भिंडरवाले की तरह ही नीली पगड़ी भी पहनता है।

अमृतपाल सिंह के जॉर्जिया लिंक की बात पहले भी सामने आ चुकी है। जहां स्पष्ट हुआ था कि अमृपताल सिंह ने हथियारों की ट्रेनिंग भी जॉर्जिया में ही ली थी। इसमें उसका साथ हैंडलर परमजीत पम्मा और सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत पन्नू ने दिया था। यहां अमृतपाल इन्हीं दोनों के संपर्क में था।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में चप्पे-चप्पे पर छापेमारी कर रही है। इस बीच बैसाखी से पहले अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 07 Apr 2023, 12:49 PM