यूपी में एक और दरिंदगी: बलरामपुर में दलित छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का आलम यह है कि अभी हाथरस की निर्भया की चिता ठंडी भी नहीं हुई है कि बलरामपुर से एक और दलित छात्रा से गैंगरेप की खबर सामने आई है। इस सिलसिले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक बी ए दूसरे वर्ष की छात्रा को घर लौटते वक्त अगवा कर लिया गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया और फिर पीट-पीट कर उसके हाथ पैर और कमर तोड़ दी। छात्रा के बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला बलरामपुर कोतवाली गैसड़ी के मझौली गांव का है। पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia