पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर बनाने वाले एनएसओ ग्रुप पर एपल ने ठोका मुकदमा, कहा- एपल यूजर्स को क्यों किया टारगेट

अमेरिका की विशाल टेक कंपनी एपल ने पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर बनाने वाली इजरायली कंपनी एनएसओ को कानूनी नोटिस भेजा है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक एपल ने कहा है कि यह नोटिस इसलिए भेजा गया क्योंकि एनएसओ ने एपल यूजर्स को निशाना बनाया था

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिकी टेक कंपनी एपल ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसने इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा किया है। एनएसओ ग्रुप इजरायल की वही कंपनी है जो पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर बनाती है जिसका इस्तेमाल सरकारों द्वारा किया जाता है। एपल ने कहा है कि एनएसओ ग्रुप पर यह मुकदमा इसलिए किया गया है कि उसने एपल के यूजर्स को निशाना बनाया और वह आगे इस तरह की हरकत न करे।

पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल एंड्रायड और आईएसओ (एपल) यूजर्स की जासूसी करने के लिए किया जाता है। एनएसओ ग्रुप का कहना है कि वह किसी निजी व्यक्ति या संस्था को अपना सॉफ्टवेयर नहीं बेचता है। विभिन्न देशों की सरकारें और उनकी एजेंसियां ही उसकी ग्राहक हैं।

ध्यान रहे कि पेगासस जासूसी स्कैंडल सामने आने के बाद साफ हो चुका है कि जिन देशों में पेगासस का इस्तेमाल होता है वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन होता रहा है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए पत्रकारों, उद्योगपतियों, नेताओं और मंत्रियों जैसे लोगों की जासूसी की जाती रही है। इसके निशाने पर खासतौर से सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक विरोधी रहे हैं।

एपल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसीडेंट क्रेग फेडेरागी ने कहा है कि एपल की आईओएस डिवाइस बहुत ही सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि एनएसओ जैसी कंपनियां एपल के सिक्यूरिटी सिस्टम में घुसने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर सॉफ्टवेयर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि एपल अब इस मुकदमे के जरिए ऐसी हरकतों पर पूर्ण विराम लगाना चाहती है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia