अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर लाखों की लूट, फिल्मी अंदाज़ में लूट को दिया अंजाम, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के मशहूर ज्वैलर्स की दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने लाखों की लूट की अंजाम दे दिया।। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वीडियो ग्रैब
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

वह तीन युवक थे, वे कोरोना से बचाव का मास्क लगाकर अलीगढ़ शहर के बन्नादेवी इलाके के खैर रोड पर मशहूर जौहरी सुंदर ज्वैलर्स की दुकान में आए। उस वक्त दुकान में कई ग्राहक भी थे। काउंटर पर बैठे सेल्समैन ने युवकों के हाथों पर सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया। अचानक बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर तान दी और लूटपाट शुरु कर दी। फिल्मी अंदाज में बदमाश करीब 35 लाख का सोना और 40 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से आसपास के इलाके में खलबली मच गई।

दिनदहाड़े हुई इस लूट की सूचना मिलते ही शहर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। एसपी सिटी और एसपी क्राइम की अगुवाई बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर लाखों की लूट, फिल्मी अंदाज़ में लूट को दिया अंजाम, देखें वीडियो

अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर लाखों की लूट, फिल्मी अंदाज़ में लूट को दिया अंजाम, देखें वीडियो

अलीगढ़ के एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार एसपी सिटी और एसपी अपराध के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीघ्र ही बदमाशों की तलाश कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia