'3 साल में नहीं आई आर्मी भर्ती, हमारे साथी आत्महत्या कर रहे', परेशान युवक ने प्रियंका गांधी से साझा किया दर्द

यूपी में एक किसान के बेटे ने प्रियंका गांधी से अपनी परेशानियां साक्षा कि और बताया कि कैसे भर्ती की तैयारी कर रहे युवक अब निराश होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। ये युवक भर्ती ना खुलने के कारण सरकार से खासा नाजार दिखा।

फोटो: @priyankagandhi
फोटो: @priyankagandhi
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से कई ऐसे लोग मिल रहे हैं, जो देश का भविष्य हैं, लेकिन इन लोगों के भविष्य में सरकार रोड़ा बनी हुई है। इसी कड़ी में अब प्रियंका गांधी की मुलाकात एक ऐसे युवक से हुई जो पिछले कई सालों से फौज की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पिछले 3 सालों में भर्ती ना निकलने को लेकर सरकार से नाराज है।

इस, युवक ने प्रियंका गांधी से अपनी परेशानियां साक्षा कि और बताया कि कैसे निराश होकर युवक अब आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। भर्ती ना खुलने के काऱण युवकों की उम्र निकलती जा रही है।

प्रियंका गांधी ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज।''


वीडियो में क्या है?

वीडियो में युवक प्रियंका गांधी से कहता सुनाई देता है कि वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है, लेकिन तीन साल से भर्ती नहीं आई है। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने भी देखा कि सुबह 4 बजे लड़के दौड़ रहे थे, उनसे पूछा तो कहा कि वह सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने युवक को कांग्रेस पार्टी का भर्ती विधान देते हुए बताया कि किस तरह यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia