संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कई घंटों तक की पूछताछ
गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे करीब 5 किसान हाथों में झंडे लिए पार्लियामेंट के गेट के पास पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। किसान जब नारेबाजी कर रहे थे, तब नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी किसानों को पार्लियामेंट थाने ले जाया गया।

i
संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक किसानों को दिल्ली पुलिस पार्लियामेंट थाना लेकर गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे करीब 5 किसान हाथों में झंडे लिए पार्लियामेंट के गेट के पास पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। किसान जब नारेबाजी कर रहे थे, तब नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी किसानों को पार्लियामेंट थाने ले जाया गया।
कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने किसानों पर 65 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की और फिर उनको छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद से नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
