धारा 370 पर श्रीनगर में प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी, SMS सेवा पर रोक

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ महिलाओं के साथ प्रदर्शन कर रही पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला की बेटी साफिया और बहन सुरैया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर श्रीनगर में प्रदर्शन किया गया है। श्रीनगर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया को हिरासत में ले लिया गया है। खबरों के मुताबिक, साफिया और सुरैया महिलाओं से जुड़ी एक सिविल सोसाइटी के प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
लालचौक प्रदर्शन करती महिलाएं 

दूसरी ओर एनडीटीवी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में एसएमएस सेवा को बंद कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार को 72 दिन के बाद पोस्टपेड मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल की गई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही एसएमएस सेवा बंद कर दी गई। वहीं कश्मीर में इंटरनेट सेवा को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा था कि इंटरनेट सेवाएं जल्दी ही बहाल की जाएंगी लेकिन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इसमें दो महीने का समय लग सकता है। जबकि प्रीपेड सेवाओं पर फैसला अगले महीने लिया जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
हिरासत में ली गईं फारुक की बहन और बेटी 

गौरतलब है कि करीब 2 महीने पहले यानी 5 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाए जाने के बाद से अब तक घाटी में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। हालांकि इस बीच सरकार बीच-बीच में हमेशा दावें करती रही है कि घाटी में हालात सामान्य है। लेकिन 2 महीने बाद भी वहां संचार सेवाओं को पूरी तरह से शुरु नहीं किया गया है। राज्य में स्कूल खोले जा चुके हैं, लेकिन अब तक कश्मीर घाटी के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Oct 2019, 2:03 PM