नहीं रहे कलाकार विवान सुंदरम, 79 साल की उम्र में निधन, कला जगत ने दी विनम्र श्रद्धंजलि

विवान सुंदरम ने अलग अलग माध्यमों में कार्य किया। इसमें स्कल्पचर, प्रिंटमेकिंग, फोटोग्राफी, इंस्टालेशन और वीडियो आर्ट है, इनकी कला में भारतीय संस्कृति की छवि, भारत की सामाजिक समस्याओं को देखा जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मशहूर पेंटर विवान सुंदरम के निधन की खबर है। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 30 मार्च दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने लिखा, “यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि विवान सुंदरम का निधन हो गया है। वह उन बेहतरीन कलाकारों में से एक थे, जिन्हें मैं 35 वर्षों से जानती हूं। उनका निधन कला जगत में एक बड़ी क्षति है। मैंने कई कलाकारों के साथ काम किया है लेकिन विवान जैसा कोई नहीं मिला। हमने एक बेहद संवेदनशील, रचनात्मक और सज्जन व्यक्ति को खो दिया है। उनके परिवार के लोगों और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदनाएं।

चित्रकार दीपेंद्र राजा पांडेय ने ट्वीट करके कहा कि उनका यूं चले जाना समूचे आर्ट जगत और क्रियेटिव फील्ड का नुकसान है। अपनी पूरी जिंदगी में वे सही को सही ठहराने के लिए किसी भी हद तक लड़े। अपने कामों के बीच वे हमेशा बने रहेंगे।


कौन हैं विवान सुंदरम?

विवान सुंदरम का जन्म 1943 में शिमला में हुआ था। विवान सुंदरम की शिक्षा दून स्कूल से हुई,आपकी प्रारंभिक शिक्षा के बाद कला में रुचि जागृति हुई उन्होंने उसी समय सेजान और वानगो द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की अनुकृतियाँ तैयार की। विवान सुंदरम ने अलग अलग माध्यमों में कार्य किया। इसमें स्कल्पचर, प्रिंटमेकिंग, फोटोग्राफी,  इंस्टालेशन और वीडियो आर्ट है, इनकी कला में भारतीय संस्कृति की छवि, भारत की सामाजिक समस्याओं को देखा जा सकता है। वह पहले भारतीय थे जिन्होंने इंस्टालेशन में कार्य प्रारम्भ किया, उनके आधुनिक इंस्टालेशन में दादावाद और अतियथार्थवाद के दर्शन होते हैं।

( एश्लिन मैथ्यू के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia