पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई  

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंत्येष्टि यहां यमुना किनारे निगमबोध घाट पर हुई। बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंत्येष्टि यहां यमुना किनारे निगमबोध घाट पर हुई। बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में का निधन हो गया था। वह 66 साल के थे।

उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से रविवार सुबह दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे।


पार्टी मुख्यालय में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल थे।

निगम बोध घाट की ओर से जाने वाली सड़कों पर जेटली को याद करने वाले पोस्टर लगे हुए थे। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 25 Aug 2019, 5:59 PM