दिल्ली में SIR के तहत अरविंद केजरीवाल और परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस, आप ने बीजेपी पर साधा निशाना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित केजरीवाल, पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी के नाम जारी किए गए हैं।

दिल्ली में SIR के तहत अरविंद केजरीवाल और परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस, आप ने बीजेपी पर साधा निशाना
i

दिल्ली में एसआईआर के तहत केजरीवाल को नोटिस

पत्नी, बेटे और माता-पिता को भी नोटिस

आप ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर आप ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

पत्नी, बेटे और माता-पिता को भी नोटिस

बताया जा रहा है कि वर्ष 2002 के मतदाता रिकॉर्ड से संबंधित मैपिंग नहीं मिलने के आधार पर यह नोटिस भेजा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित केजरीवाल, पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी के नाम जारी किए गए हैं।


आप ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आप पहले दिन से कह रही है कि यह एसआईआर नहीं, बल्कि बीजेपी का खेल है। उन्होंने आरोप लगाया, "इनका बस चले तो ये सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ही वोट का अधिकार रखें और सभी विरोधियों के वोट काट दें। तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के वोट दिल्ली की वोटर लिस्ट से गायब करना कौन-सी प्रक्रिया है?"

चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार

फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली चुनाव आयोग इस मामले में जल्द ही आधिकारिक जवाब भी जारी कर सकता है। बता दें कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है। इसके तहत करीब लाखों वोटरों को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। वहीं कई मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।