Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत, सिंगापुर को 16-1 से रौंदा

विश्व में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या भारत अपना जापान के सामने भी अपना दबदबा कायम रखने में सफल होगा या नहीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

एशियन गेम्स में भारतीय टीम के अभियान का आज तीसरा दिन हैं। आज भारत ने हॉकी में सिंगापुर को 16-1 से करारी शिकस्त दी है। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 16-0 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब सिंगापुर के खिलाफ भी भारत ने 16 गोल दागे जबकि विपक्षी टीम एक ही गोल कर सकी। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए। मंदीप सिंह ने भी हैट्रिक जमाई।

अब भारत गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन जापान से भिड़ेगा। विश्व में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या भारत अपना जापान के सामने भी अपना दबदबा कायम रखने में सफल होगा या नहीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia