असम चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दावा, हिमंत शर्मा की पत्नी के पास विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में कारोबार, खोले कई राज

पवन खेड़ा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर बहुत सारे आरोप लगते रहे हैं, जैसे- जमीन हड़पना, मंदिर का चंदा चोरी करना, सरकारी सब्सिडी हड़पना आदि। लेकिन आज हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने रविवार को एक बड़ा आरोप लगाते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास विदेशी पासपोर्ट हैं और उनके विदेशों में व्यावसायिक हित भी मौजूद हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर बहुत सारे आरोप लगते रहे हैं, जैसे- जमीन हड़पना, मंदिर का चंदा चोरी करना, सरकारी सब्सिडी हड़पना आदि। लेकिन आज हम जो दस्तावेज आपके सामने रख रह हैं, वो भारत के बाहर से जुड़े हुए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं।

⦿ UAE का पासपोर्ट

• जारी हुआ: 14 मार्च 2022

• खत्म होगा: 13 मार्च 2027

⦿ एंटीगुआ-बारबुडा का पासपोर्ट

• जारी हुआ: 26 अगस्त 2021

• खत्म होगा: 25 अगस्त 2031

⦿ अरब रिपब्लिक ऑफ इजिप्ट का पासपोर्ट

• जारी हुआ: 13 फरवरी 2022

• खत्म होगा: 12 फरवरी 2029

हिमंता बिस्वा सरमा जी की पत्नी की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। इसमें साफ लिखा है- प्रॉपर्टी की मालिक रिंकी भुइयां सरमा विदेश में प्रॉपर्टी कई लोग रखते हैं, लेकिन जब पत्नी या पति चुनाव लड़ते हैं, तो अपने एफिडेविट में दिखाना होता है। लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा के एफिडेविट में दुबई की दोनों प्रॉपर्टी का कोई जिक्र नहीं है। सवाल है- हिमंता ने अपनी पत्नी की दुबई वाली प्रॉपर्टी को एफिडेविट में क्यों नहीं दिखाया?


अमेरिका के Wyoming में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 3,467 करोड़ US डॉलर है, जिसका प्लान अमेरिका में होटल खोलना है। वहीं, कंपनी का जो पैसा परिवार के ही तीन लोगों में बंटना है, वो 52,000 करोड़ रुपए है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने अपना पैसा शेल कंपनियां बनाकर Wyoming में रखा है। Wyoming ही क्यों? क्योंकि यहां Tax नहीं लगता। ये एक प्रसिद्ध जगह है, जहां लोगों की प्रॉपर्टी को छिपाकर रखा जाता है जब हमें ये जानकारी मिली तो हमने 2 दिन इसे क्रॉस चेक किया और आज ये जानकारी आपके सामने है। अब देखना ये है कि अमित शाह कब SIT बैठाकर जांच कराएंगे? CEC ज्ञानेश कुमार एफिडेविट में जानकारी छिपाने पर कब संज्ञान लेंगे? हिमंता को ये बताना चाहिए कि 52,000 करोड़ रुपए कैसे कमाए? इस जानकारी के आधार पर हिमंता एक दिन भी जेल के बाहर नहीं रहना चाहिए, इसका नामांकन रद्द होना चाहिए।

पवन खेड़ा ने कहा कि असम की जनता पूछ रही है कि हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे? भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं? क्या हिमंता बिस्वा सरमा, अमित शाह के दत्तक पुत्र हैं? और क्या देश के गृहमंत्री को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें कि क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia