मणिपुर: असम राइफल्स को बड़ी सफलता लगी हाथ, 3 PLA उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

पकड़े गए तीनों विद्रोही संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से 2 पॉइंट 32 की पिस्टल और 14 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए विद्रोहियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक सयुंक्त ऑपरेशन में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई।

असम राइफल्स ने बताया कि 9 सितंबर को मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला कि 3 विद्रोही मणिपुर के मोरेह इलाके में स्तिथ जंगनोई गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद छापेमारी की गई और 3 विद्रोहियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए तीनों विद्रोही संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से 2 पॉइंट 32 की पिस्टल और 14 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए विद्रोहियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि मणिपुर में इस समय आधा दर्जन से ज्यादा उग्रवादी गुट सक्रिय हैं। इनमें से ही एक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नाम का संगठन भी है। मणिपुर के इन उग्रवादी संगठनों की पहुंच म्यांमार तक है और उन्होंने वहां पर अपने अड्डे बना रखे हैं। कई बार भारतीय जवानों पर हमले करने के मामले में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का नाम सामने आ चुका है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia