विधानसभा चुनाव रिजल्ट LIVE: मध्य प्रदेश गवर्नर से कमलनाथ ने मांगा समय, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्य के गवर्नर से मुलाकात का समय मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ईमेल और फैक्स के जरिये पत्र भेजकर गवर्नर से मुलाकात का समय देने की मांग की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Dec 2018, 11:11 PM

मध्य प्रदेश गवर्नर से कमलनाथ ने मांगा समय, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्य के गवर्नर से मुलाकात का समय मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ईमेल और फैक्स के जरिये पत्र भेजकर गवर्नर से मुलाकात का समय देने की मांग की है।

11 Dec 2018, 11:03 PM

राजस्थान में कल सुबह गवर्नर से मिलेंगे कांग्रेस नेता, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता कल सुबह 7 बजे गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राजस्थान कांग्रेस के महासचिव सुशील शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

11 Dec 2018, 10:15 PM

बीजेपी के खिलाफ जनादेश को पीएम मोदी ने स्वीकार किया, कांग्रेस और टीआरएस को दी बधाई

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जनादेश को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि जीत और हार जीवन के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने मिजोरम में जीत दर्ज करने वाली मिजो नेशनल फ्रंट को भी बधाई दी है।


11 Dec 2018, 8:54 PM

राजस्थान चुनाव नतीजों पर वसुंधरा ने मानी हार, कांग्रेस को दी बधाई

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस को बधाई देते हुए कहा कि वह जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करती हैं।

11 Dec 2018, 8:45 PM

कांग्रेस ने एंटनी को मध्य प्रदेश और खड़गे को छत्तसीगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद वहां सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नतीजों में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने इन राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकर्जुन खड़गे और मध्य प्रदेश के लिए ए के एंटनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


11 Dec 2018, 8:29 PM

2019 में भी बीजेपी को हराएंगे, लेकिन किसी को देश से बाहर नहीं करना चाहतेः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ हम लड़ेंगे और उसे हराएंगे। आज हमने उन्हें हराया है और 2019 में भी हराएंगे, लेकिन हम बीजेपी मुक्त भारत नहीं बनाना चाहते और किसी को भी देश से बाहर नहीं करना चाहते।

11 Dec 2018, 8:13 PM

मोदी जी ने देश की धड़कन सुनने से इनकार किया, नतीजों से मिला जवाब- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की धड़कन सुनने से इनकार कर दिया था, चुनाव के नतीजों से उन्हें देश की जनता का जवाब मिल गया है।


11 Dec 2018, 8:09 PM

ईवीएम की समस्या बरकरार, हमारी जीत-हार से इस मुद्दे पर कोई फर्क नहीं पड़ताः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि ईवीएम की समस्या बरकरार है और चुनावों में हमारी जीत-हार से इस मुद्दे पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे जल्द से जल्द सुलझाने की जरूरत है।

11 Dec 2018, 8:05 PM

युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकताः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस जीती है, वहां युवाओं को रोजगार देना और किसानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकारी की प्राथमिकता होगी।


11 Dec 2018, 8:02 PM

मोदी सरकार ने पूरे नहीं किये वादे, जनता को दिया धोखा- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोगों को ये एहसास है कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किये हैं और देश की जनता को धोखा दिया है।

11 Dec 2018, 7:59 PM

राफेल में हुआ है भ्रष्टाचार, सच्चाई सामने आएगीः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अपने पुराने आरोप को दोहराते हुए कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी सच्चाई सामने आएगी।


11 Dec 2018, 7:56 PM

एसपी और बीएसपी की विचारधारा हमारे जैसीः राहुल गांधी

एसपी और बीएसपी से गठबंधन नहीं हेने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उनकी विचारधारा भी हमारे जैसी है, इसलिए उनसे हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

11 Dec 2018, 7:54 PM

नतीजों से साफ है कि मोदी सरकार से खुश नहीं है देशः राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज आए विधानसभा चुनाव नतीजों से साफ है कि देश के लोग मोदी सरकार से खुश नहीं हैं।


11 Dec 2018, 7:50 PM

हारे मुख्यमंत्रियों को भी राहुल ने दिया धन्यवाद

राहुल गांधी ने हारे हुए मुख्यमंत्रियों को भी उनके काम के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इन सभी राज्यों की जनता को जो भी जरूरत होगी हम उसे पूरा करेंगे।

11 Dec 2018, 7:48 PM

चुनाव में जीत के लिए राहुल गांधी ने दिया जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने जिन राज्यों में कांग्रेस जीती है और जहां नहीं जीती है, उन सभी राज्यों के लोगों को बधाई दी है।


11 Dec 2018, 7:43 PM

भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

11 Dec 2018, 7:36 PM

चुनाव में जीतने वाले दलों को डीएमके ने दी बधाई, कहा- लोकसभा का सेमीफाइनल है ये चुनाव


11 Dec 2018, 7:28 PM

रात 10 बजे तक बना रहेगा एमपी में सस्पेंस, चुनाव आयोग ने कहा- देरी होगी नतीजों में

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम  नतीजे आने में अभी और देरी होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि राज्य में चल रही मतगणना के अंतिम परिणाम रात 10 बजे तक आएंगे।

11 Dec 2018, 6:59 PM

चुनाव नतीजों पर ओडीशा के सीएम नवीन पटनायक बोले, नतीजों में दिख रहा है जनता का मूड

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडीशा के सीएम नवीन पटनायक ने कांग्रेस और एमएनएफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे स्पष्ट बता रहे हैं कि देश की जनता का मूड क्या है।


11 Dec 2018, 6:47 PM

चुनावी नतीजों के बीच मोदी सरकार ने शक्तिकांत को नियुक्त किया नया आरबीआई गवर्नर

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास को आरबीआई का गवर्नर नियुक्त किया है। शक्तिकांत दास पूर्व वित्त सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में वित्त आयोग के सदस्य हैं। खास बात ये है कि जिस समय देश में नोटबंदी लागू की गई थी, उस समय शक्तिकांत दास देश के वित्त सचिव थे और उन्होंने खुलकर नोटबंदी का समर्थन किया था।

11 Dec 2018, 6:31 PM

मध्य प्रदेश में बहुमत मिलने के बाद भी एसपी-बीएसपी से गठबंधन करेगी कांग्रेसः सूत्र

सूत्रों के हवाले से खबर है कि विधानसभा चुनाव नतीजों में मध्य प्रदेश में बहुमत के करीब पहुंच चुकी कांग्रेस सरकार बनाने के लिए राज्य में एसपी-बीएसपी के साथ गठबंधन कर सकती है।


11 Dec 2018, 6:24 PM

नफरत, हिंसा और झूठ के खिलाफ प्रेम, शांति और सच्चाई को चुनने के लिए देश की जनता का शुक्रियाः कांग्रेस

11 Dec 2018, 6:16 PM

छत्तीसगढ़ में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रमन सिंह ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ चुनाव के परिणाम में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।


11 Dec 2018, 6:09 PM

छत्तीसगढ़ की जनता का आभार, आज भारत जीत गया और अहंकार हार गयाः कांग्रेस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए कांग्रेस ने राज्य की जनता को सलाम करते हुए कहा है कि आज भारत जीत गया और अहंकार हार गया।

11 Dec 2018, 6:01 PM

छत्तीसगढ़ के लोगों का जनादेश ऐतिहासिक हैः भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। बीजेपी के पास अथाह धन के साथ भ्रष्ट अधिकारियों की पूरी एक टीम है। उसके बावजूद छत्तसीगढ़ की जनता द्वारा दिया गया जनादेश ऐतिहासिक है।


11 Dec 2018, 5:53 PM

ये जीत राहुल गांधी, पार्टी, कार्यकर्ताओं और जनता की जीत हैः कपिल सिब्बल

विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इन नतीजों को राहुल गांधी, पार्टी, कार्यकर्ताओं , लोगों और घोटालों के खिलाफ लड़ाई की जीत बताया है।

11 Dec 2018, 5:42 PM

रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में हार की जिम्मेदारी ली

सीएम रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी हार हुई है। यही वजह है कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में हार की जिम्मेदारी ले ली है।


11 Dec 2018, 5:38 PM

सचिन पायलट मीडिया की तारीफ की

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रेस से बातकर करने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, “राजस्थान में मीडिया कर्मियों ने पूरी चुनावी प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाई है जो बहुत सराहनीय है और इसके चलते मैं उन्हें बधाई देता हूं। उम्मीद है कि वे आगे भी इसी प्रकार निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का क्रियान्वयन करते रहेंगे।”

11 Dec 2018, 5:28 PM

मोदी राज की उलटी गिनती शुरू: अरविंद केजरीवाल


11 Dec 2018, 5:00 PM

जयपुर में विक्ट्री चिन्ह दिखाते दिखे सचिन पायलट और अशोक गहलोत

राजस्थान में जीत से कांग्रेस नेताओं में जश्न का माहौल है। जयपुर में विक्ट्री चिन्ह दिखाते दिखे सचिन पायलट और अशोक गहलोत।

11 Dec 2018, 4:46 PM

चुनाव के नतीजों पर बोलीं ममता, ये बीजेपी की अंत की शुरूआत है

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे दर्शाते हैं कि बीजेपी की अंत की शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का अंत होना तय है। उन्होंने कहा की बीजेपी की हार के पीछे की कारण हैं। सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी ने अपनी शक्ति का दुरूपयोग किया।


11 Dec 2018, 4:36 PM

नतीजों पर गहलोत बोले, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदीजी सिर्फ कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते रहे, ये पता नहीं है उनको कि भारत कभी कांग्रेस मुक्त नहीं होगा, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। मोदीजी अहम और घमंड में रहे, उन्हें गलतफहमी हो गई थी कि जो उनका औरा उस वक्त बना वो 5 साल रहेगा और वही 50 साल रहेगा।”

11 Dec 2018, 4:20 PM

विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न


11 Dec 2018, 4:18 PM

दिल्ली: कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं पार्टी के कार्यकर्ता

विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। पूरे देश में कांग्रेस मुख्यालयों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली में भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता जमा हुए हैं और जश्न मना रहे हैं।

11 Dec 2018, 4:15 PM

चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी शाम 5 बजे कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।


11 Dec 2018, 4:10 PM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया

11 Dec 2018, 4:02 PM

मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस की अहम बैठक

मतगणना के बीच भोपाल में कांग्रेस की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद हैं। बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा हो रही है।


11 Dec 2018, 3:36 PM

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों की कल होगी बैठक

11 Dec 2018, 3:33 PM

चुनावी नतीजे 2019 आम चुनाव के सही मायने में लोकतांत्रिक संकेत हैं: ममता बनर्जी

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को ‘जनता का जनादेश’ करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावी नतीजे 2019 आम चुनाव के सही मायने में लोकतांत्रिक संकेत हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “लोगों ने बीजेपी के विरुद्ध वोट दिया है। यह जनता का जनादेश है। यह इस देश के लोगों की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, अन्याय, अत्याचार, संस्थानों को कमजोर करने, एजेंसियों का दुरुपयोग करने के खिलाफ जीत है। इसके अलावा यह गरीबों, किसानों, युवाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अल्पसंख्यकों, सामान्य जातियों के लोगों के लिाए काम न करने के विरोध की जीत है।”


11 Dec 2018, 3:30 PM

बीजेपी ने 5 सालों में कुछ नहीं किया, अब लोग समझ गए हैं: चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के सीएम

11 Dec 2018, 3:27 PM

रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत, राजस्थान में आगे, एमपी में कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 111, बीजेपी- 108 सीटों पर आगे, अन्य 10 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 70, बीजेपी- 10 सीटों पर आगे, अन्य 10 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 100, बीजेपी- 73 सीटों पर आगे, अन्य 26 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 22, टीआरएस- 86, बीजेपी- 3 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 5, एमएनएफ- 26, बीजेपी- 1, अन्य 8 पर आगे


11 Dec 2018, 3:15 PM

छत्तसगढ़: भूपेश बघेल ने जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व का जादू है कि हमें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि उम्मीद से ज्यादा सीटें जनता ने दी है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को भी जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा की सरकार बनते ही जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

11 Dec 2018, 2:43 PM

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत से रायपुर में बीजेपी दफ्तर में पसरा सन्नाटा


11 Dec 2018, 2:41 PM

राजस्थान में अब तक कांग्रेस 30 सीट जीत चुकी है

पांचों राज्यों में रुझान अब नतीजों में बदलने शुरू हो गए हैं। राजस्थान में कांग्रेस 30 सीटें जीत चुकी है। वहीं बीजेपी अब तक 23 सीट जीती है। अन्य के खाते में अब तक 9 सीटे जा चुकी हैं।

11 Dec 2018, 2:30 PM

जोधपुर: गहलोत को उनके आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता

जोधपुर के सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत चुनाव जीत चुके हैं। गहलोत को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने खुद ट्वीट कर तस्वीरें शेयर की हैं।


11 Dec 2018, 2:23 PM

राजस्थान: सरदारपुरा से अशोक गहलोत और टोंक से सचिन पायलट चुनाव जीते

जोधपुर के सरदारपुरा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत चुनाव जीत गए हैं। इसके साथ प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी टोंक से चुनाव जीत गए हैं।

11 Dec 2018, 2:21 PM

विकास को भूल राम मंदिर और प्रतिमाओं को पर ध्यान देने की वजह से हम चुनाव हारे: संजय काकडे

राज्यसभा में बीजेपी के सांसद संजय काकडे चुनाव के नतीजों प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि हम राजस्थान और छत्तीसगढ़ हारेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले हैं। हमें लगता है कि हम विकास के मुद्दे को भूल गए हैं, जिसे लेकर मोदी 2014 में आगे बढ़े थे। राम मंदिर, प्रतिमाएं और नाम बदलने पर हमारा ध्यान बढ़ गया है।”


11 Dec 2018, 2:09 PM

तेलंगाना: के चंद्रशेखर राव चुनाव जीते

टीआरएस के प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 50 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

टीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव आंध्र प्रदेश विभाजन के बाद साल 2014 में गजवेल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार भी केसीआर इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। केसीआर के खिलाफ कांग्रेस के प्रताप रेड्डी चुनाव मैदान में थे। रेड्डी ने पिछला चुनाव टीडीपी की टिकट से लड़ा था और 19 हजार वोटों से केसीआर से हार गए थे।

11 Dec 2018, 2:05 PM

छत्तीसगढ़: रायपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं


11 Dec 2018, 2:01 PM

राजस्थान: झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे जीतीं

राजस्थान के झालरापाटन सीट से सीएम वसुंधरा राजे जीत गई हैं। यहां से जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस से वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव मैदान में थे।

11 Dec 2018, 1:53 PM

राजस्थान में कांग्रेस 100 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के मुतबाकि, राजस्थान में कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 73, बीएसपी 5, सीपीएम 2 और 19 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।


11 Dec 2018, 1:33 PM

दिल्ली: राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के घर पहुंचे

चुनाव नतीजों से कांग्रेस में खुशी की लहर है। इस बीच राहुल गांधी दिल्ली में अपनी मां के घर पहुंचे हैं। वे कुछ देर में चुनाव नतीजों पर मीडिया से बात कर सकते हैं।

11 Dec 2018, 1:31 PM

गलत नीतियों की वजह से हारी बीजेपी: राम गोपाल यादव


11 Dec 2018, 1:28 PM

तेलंगाना में कांग्रेस ने ईवीएम टेंपरिंग का संदेह जताया, चुनाव आयोग से शिकायत की

11 Dec 2018, 1:26 PM

कांग्रेस के पक्ष में रुझान आने से कोलकाता में पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं


11 Dec 2018, 1:04 PM

बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी: सचिन पायलट

राजस्थान में कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो जनादेश आया है वह बीजेपी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं हम उनसे संपर्क में हैं। पायलट ने कहा कि हम इस बात को लेकर हम आश्वत हैं कि वे कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे, क्योंकि उन्होंने भी बीजेपी के खिलाफ वोट मांगा है। पायलट ने कहा कि बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी।

11 Dec 2018, 12:59 PM

रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत, राजस्थान में आगे, एमपी में कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 110, बीजेपी- 109 सीटों पर आगे, अन्य 11 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 60, बीजेपी- 21 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 94, बीजेपी- 82 सीटों पर आगे, अन्य 23 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 21, टीआरएस- 90, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 6, एमएनएफ- 27, बीजेपी- 1, अन्य 6 पर आगे

छत्तीसगढ़ में रूझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देख पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।


11 Dec 2018, 12:47 PM

राजस्थान में 8 निर्दलीयों से बात कर रहे हैं सचिन पायलट: सूत्र

11 Dec 2018, 12:42 PM

रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत, राजस्थान में आगे, एमपी में कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 110, बीजेपी- 108 सीटों पर आगे, अन्य 12 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 59, बीजेपी- 21 सीटों पर आगे, अन्य 10 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 95, बीजेपी- 80 सीटों पर आगे, अन्य 24 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 21, टीआरएस- 90, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 6, एमएनएफ- 27, बीजेपी- 1, अन्य 6 पर आगे


11 Dec 2018, 12:24 PM

बीजेपी के खिलाफ लोगों का गुस्सा नतीजे से जाहिर: संजय राउत

11 Dec 2018, 12:19 PM

हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा: अशोक गहलोत


11 Dec 2018, 12:17 PM

जो उम्मीदवार जीते हैं उन्हें बधाई: राजनाथ सिंह

11 Dec 2018, 12:05 PM

पांच में तीन राज्यों, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 115, बीजेपी- 103 सीटों पर आगे, अन्य 12 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 63, बीजेपी- 18 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 94, बीजेपी- 82 सीटों पर आगे, अन्य 23 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 21, टीआरएस- 88, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 6, एमएनएफ- 29, बीजेपी- 1, अन्य 4 पर आगे


11 Dec 2018, 11:51 AM

राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे, मध्य प्रदेश में बीजेपी और तेलंगाना टीआरएस आगे

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 107, बीजेपी- 115 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 57, बीजेपी- 24 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 95, बीजेपी- 80 सीटों पर आगे, अन्य 24 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 23, टीआरएस- 87, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 7, एमएनएफ- 29, बीजेपी- 1, अन्य 4 पर आगे

11 Dec 2018, 11:41 AM

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने ईवीएम टेंपरिंग का संदेह जताया


11 Dec 2018, 11:38 AM

मिजोरम: कांग्रेस के पी ललथनहवला चम्पाई सीट से चुनाव हार गए हैं

11 Dec 2018, 11:28 AM

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

11 Dec 2018, 11:23 AM

राजस्थान की जनता ने बीजेपी को नकार दिया: सचिन पायलट

राजस्थान के नतीजों पर प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यओं को अच्छे नतीजे का श्रेय दिया। पायलट ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को आर्शीवाद दिया है।

11 Dec 2018, 11:15 AM

कांग्रेस अध्यक्ष फैसला करेंगे राजस्थान का सीएम कौन होगा: अशोक गहलोत


11 Dec 2018, 11:14 AM

तीन राज्यों के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, सिद्धू ने राहुल गांधी की तारीफ की

11 Dec 2018, 11:12 AM

रुझानों में तीन राज्यों कांग्रेस सबसे आगे

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 115, बीजेपी- 103 सीटों पर आगे, अन्य 12 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 57, बीजेपी- 25 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 101, बीजेपी- 80 सीटों पर आगे, अन्य 18 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 26, टीआरएस- 84, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 7, एमएनएफ- 27, बीजेपी- 1, अन्य 5 पर आगे


11 Dec 2018, 11:10 AM

हमने कांग्रेस को हल्के में लिया: कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश में चुनाव हारता देख शिवराज सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस को हल्के में लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से टिकट बांटने में गलती हुई है।

11 Dec 2018, 11:06 AM

पूरा विश्वास है, हमें पूर्ण बहुमत मिलेगी: कमलनाथ


11 Dec 2018, 11:00 AM

राजस्थान में रुझानों में बहुमत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
11 Dec 2018, 10:53 AM

तेलंगाना में टीआरएस के पक्ष में रुझानों से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न


11 Dec 2018, 10:47 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 118, बीजेपी- 96 सीटों पर आगे, अन्य 16 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 57, बीजेपी- 26 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 99, बीजेपी- 80 सीटों पर आगे, अन्य 20 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 28, टीआरएस- 82, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 8, एमएनएफ- 27, बीजेपी- 1, अन्य 5 पर आगे

11 Dec 2018, 10:45 AM

राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में रुझानों से जयपुर के बीजेपी दफ्तर में सन्नाटा पसरा है


11 Dec 2018, 10:38 AM

मतगणना के बीच पीएम मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर मीडिया से बात की

मतगणना के बीच पीएम मोदी संसद के सत्र को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मैं यह उम्मीद करता हूं की संसद से सत्र को चलाने में सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है।

11 Dec 2018, 10:34 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 116, बीजेपी- 99 सीटों पर आगे, अन्य 15 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 57, बीजेपी- 26 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 101, बीजेपी- 81 सीटों पर आगे, अन्य 17 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 26, टीआरएस- 80, बीजेपी- 3 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 8, एमएनएफ- 26, बीजेपी- 1, अन्य 5 पर आगे


11 Dec 2018, 10:30 AM

राजस्थान: सरदारपुरा से गहलोत और टोंक से सचिन पायलट आगे

11 Dec 2018, 10:22 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 107, बीजेपी- 110 सीटों पर आगे, अन्य 13 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 58, बीजेपी- 25 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 97, बीजेपी- 81 सीटों पर आगे, अन्य 16 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 26, टीआरएस- 80, बीजेपी- 3 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 8, एमएनएफ- 25, बीजेपी- 1, अन्य 5 पर आगे


11 Dec 2018, 10:13 AM

रुझानों पर राजनाथ बोले, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी

11 Dec 2018, 10:08 AM

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर जश्न

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है। रुझानों कांग्रेस को बहुमत मिलता देख पार्टी के कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं।


11 Dec 2018, 10:05 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 111, बीजेपी- 107 सीटों पर आगे, अन्य 12 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 60, बीजेपी- 23 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 97, बीजेपी- 77 सीटों पर आगे, अन्य 17 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 30, टीआरएस- 76, बीजेपी- 3 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 14, एमएनएफ- 23, अन्य 2 पर आगे

11 Dec 2018, 10:01 AM

तेलंगाना: अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयान गुट्टा से जीते


11 Dec 2018, 9:56 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 111, बीजेपी- 109 सीटों पर आगे, अन्य 10 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 58, बीजेपी- 26 सीटों पर आगे, अन्य 6 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 90, बीजेपी- 80 सीटों पर आगे, अन्य 12 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 33, टीआरएस- 71, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 14, एमएनएफ- 22, बीजेपी- 0, अन्य 2 पर आगे

11 Dec 2018, 9:49 AM

छत्तीसगढ़: मारवाही सीट से अजीत जोगी तीसरे, कांग्रेस दूसरे और बीजेपी पहले नंबर पर है

छत्तीसगढ़ के मारवाही सीट से अजीत जोगी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। कांग्रेस दूसरे और बीजेपी पहले नंबर पर है।

मरवाही सीट आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित है। अजीत जोगी इस सीट से जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने थे। 1972 में मरवाही विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद से 2013 तक हुए 11 विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो ही बार 1990 और 1998 में बीजेपी की यहां जीत हुई है। इस बार अगर बीजेपी यहां से जीतती है तो यह बीजेपी की इस सीट पर तीसरी जीत होगी।


11 Dec 2018, 9:47 AM

राजस्थान: सरदारपुरा से गहलोत आगे और झालरापाटन से वसुंधरा राजे आगे

राजस्थान में मतगणना जारी है। जोदपुर के सरदारपुरा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं झालरापाटन से वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं।

11 Dec 2018, 9:44 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 110, बीजेपी- 104 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 56, बीजेपी- 28 सीटों पर आगे, अन्य 6 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 90, बीजेपी- 76 सीटों पर आगे, अन्य 11 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 32, टीआरएस- 66, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 12, एमएनएफ- 19, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 1 पर आगे


11 Dec 2018, 9:37 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 108, बीजेपी- 101 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 54, बीजेपी- 30 सीटों पर आगे, अन्य 6 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 88, बीजेपी- 76 सीटों पर आगे, अन्य 11 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 33, टीआरएस- 64, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 14, एमएनएफ- 17, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 1 पर आगे

11 Dec 2018, 9:31 AM

विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर, शेयर बाजार में हाहाकार, 500 अंक सेंसेक्स गिरा

विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर देखने को मिल रहा है। 500 अंक सेंसेक्स गिर गया है। वहीं रुपया भी धरातल पर पहुंच गया है।


11 Dec 2018, 9:26 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 102, बीजेपी- 94 सीटों पर आगे, अन्य 4 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 50, बीजेपी- 30 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 86, बीजेपी- 74 सीटों पर आगे, अन्य 9 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 34, टीआरएस- 55, बीजेपी- 4 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 13, एमएनएफ- 16, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 1 पर आगे

11 Dec 2018, 9:23 AM

शेयर बाजार पर चुनाव नतीजों का असर, सेंसेक्स 300 अंक गिरा

शेयर बाजार पर चुनाव नतीजों का असर देखा जा रहा है। सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला है।


11 Dec 2018, 9:21 AM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की करुणा शुक्ला आगे चल रही हैं।

11 Dec 2018, 9:20 AM

मध्य प्रदेश: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पीछे

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पीछे चल रहे हैं।


11 Dec 2018, 9:18 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 85, बीजेपी- 83 सीटों पर आगे, अन्य 2 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 46, बीजेपी- 34 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 78, बीजेपी- 68 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 34, टीआरएस- 53, बीजेपी- 4 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 11, एमएनएफ- 16, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे

11 Dec 2018, 9:17 AM

राजस्थान: जयपुर में रुझानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी


11 Dec 2018, 9:14 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 82, बीजेपी- 80 सीटों पर आगे, अन्य 2 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 42, बीजेपी- 30 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 77, बीजेपी- 63 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 38, टीआरएस- 46, बीजेपी- 5 सीटों पर आगे, अन्य 8 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 11, एमएनएफ- 16, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे

11 Dec 2018, 9:09 AM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की करुणा शुक्ला आगे चल रही हैं।


11 Dec 2018, 9:05 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 70, बीजेपी- 62 सीटों पर आगे, अन्य 1 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 33, बीजेपी- 28 सीटों पर आगे, अन्य 4 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 77, बीजेपी- 55 सीटों पर आगे, अन्य 2 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 35, टीआरएस- 35, बीजेपी- 4 सीटों पर आगे, अन्य 7 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 9, एमएनएफ- 11सीटों पर आगे

11 Dec 2018, 9:01 AM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी: दिग्विजय सिंह


11 Dec 2018, 8:59 AM

राजस्थान: टोंक से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट आगे चल रहे हैं

11 Dec 2018, 8:58 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 60, बीजेपी- 51 सीटों पर आगे, अन्य 1 पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 30, बीजेपी- 25 सीटों पर आगे, अन्य 5 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 71, बीजेपी- 49 सीटों पर आगे, अन्य 3 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 32, टीआरएस- 29, बीजेपी- 4 सीटों पर आगे, अन्य 6 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 1, अन्य 1 सीट पर आगे


11 Dec 2018, 8:56 AM

दिल्ली: पांच राज्यों के रुझानों से कांग्रेस में जश्न

पांच राज्यों के रुझानों से कांग्रेस में जश्न। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखे लेकर जश्न मनाने पहुंचे हैं।

11 Dec 2018, 8:53 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 49, बीजेपी- 42 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 30, बीजेपी- 24 सीटों पर आगे, अन्य 5 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 60, बीजेपी- 42 सीटों पर आगे, अन्य 3 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 30, टीआरएस- 25, बीजेपी- 3 सीटों पर आगे, अन्य 5 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 1, अन्य 1 सीट पर आगे


11 Dec 2018, 8:52 AM

विधानसभा चुनावों के रुझानों में कांग्रेस 5-0 से आगे

विधानसभा चुनावों के रुझानों में कांग्रेस 5-0 से आगे है। फिलहाल मतगणना जारी है।

11 Dec 2018, 8:49 AM

राजस्थान में रुझानों को देखकर कांग्रेस में जश्नन शुरू


11 Dec 2018, 8:46 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 27, बीजेपी- 30 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 24, बीजेपी- 18 सीटों पर आगे, अन्य 3 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 49, बीजेपी- 29 सीटों पर आगे, अन्य 2 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 21, टीआरएस- 15, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 5 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 1, अन्य 1 सीट पर आगे

11 Dec 2018, 8:41 AM

पांच राज्यों में मतगणना के रुझान

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 21, बीजेपी- 23 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 22, बीजेपी- 18 सीटों पर आगे, अन्य 2 पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 39, बीजेपी- 17 सीटों पर आगे, अन्य 1 पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 11, टीआरएस- 8, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे, अन्य 4 पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 1, अन्य 1 सीट पर आगे


11 Dec 2018, 8:38 AM

मध्य प्रदेश: बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे

मध्य प्रदेश: बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।

11 Dec 2018, 8:37 AM

पांच राज्यों में मतगणना जारी

मध्य प्रदेश: कांग्रेस- 12, बीजेपी- 14 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़: कांग्रेस- 14, बीजेपी- 16 सीटों पर आगे

राजस्थान: कांग्रेस- 27, बीजेपी- 12 सीटों पर आगे

तेलंगाना: कांग्रेस- 11, टीआरएस- 8, बीजेपी- 2 सीटों पर आगे

मिजोरम: कांग्रेस- 1 एक सीट पर आगे


11 Dec 2018, 8:32 AM

5 राज्यों में मतगणना के बीच दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर हवन

11 Dec 2018, 8:31 AM

राजस्थान: जोधपुर को सरदारपुरा से अशोक गहलोत आगे

जोधपुर को सरदारपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।


11 Dec 2018, 8:28 AM

टोंक से सचिन पायलट आगे, झालरापाटन से वसुंधरा राजे आगे

राजस्थान के टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। उन्होंने यहां से बीजेपी के उम्मीदवार यूनुस खान को पीछे छोड़ दिया है। वहीं झालावाड़ के झालरापटन से सीएम वसुंधरा राजे आगे चल रही है। यहां से उनके खिलाफ जसवंत सिंह के बेट मानवेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।

11 Dec 2018, 8:25 AM

मध्य प्रदेश के रीवा से कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश के रीवा से कांग्रेस आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।


11 Dec 2018, 8:25 AM

राजस्थान के नाथद्वार से कांग्रेस आगे चल रही है

राजस्थान के नाथद्वार से कांग्रेस आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस के सीपी जोशी उम्मीदवार हैं।

11 Dec 2018, 8:24 AM

मध्य प्रदेश में बीजेपी 5 सीटों पर आगे, कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है

मध्य प्रदेश में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल पांचों राज्यों में बैलट पेपर की गिनती चल रही है।


11 Dec 2018, 8:22 AM

राजस्थान में कांग्रेस 7 और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे

राजस्थान में कांग्रेस 7 और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।

11 Dec 2018, 8:20 AM

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से आया रुझान, तीनों जगहों पर कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से आया रुझान, तीनों जगहों पर कांग्रेस आगे चल रही है।


11 Dec 2018, 8:14 AM

राजस्थास से पहला रुझान आया

राजस्थास से भी पहला रुझान आ गया है। पहले रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

11 Dec 2018, 8:11 AM

तेलंगाना से आया पहला रुझान, कांग्रेस और टीआरएस 1-1 सीट पर आगे

पांचों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू जारी है। तेलंगाना से पहला रुझान आया है। यहां पर कांग्रेस और टीआरएस 1-1 सीट पर आगे है।


11 Dec 2018, 8:00 AM

एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 5 राज्यों के नतीजे आज, मतगणना शुरू

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान होगा। सुबह 8 बजे से पांचों राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है।

11 Dec 2018, 7:49 AM

5 राज्यों के नतीजों पर पूरे देश की नजर

देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। ऐसे में इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पूरे देश की निगाहे टिकी हुई हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 5 राज्यों के नतीजों का असर आगामी लोकसभा चुनावों पर देखने को मिल सकता है।


11 Dec 2018, 7:26 AM

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में इस बार युवाओं ने वोट डाला है

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने वोट डाला है। मध्य प्रदेश में पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या इस बार 70 लाख रही। मिजोरम में 32.54 लाख, राजस्थान में 20.29 लाख और तेलंगाना 5.75 लाख रही।

11 Dec 2018, 7:18 AM

मिजोरम: आइजोल में मतगणना स्थल के बाहर की तस्वीरें


11 Dec 2018, 7:17 AM

तेलंगाना: हैदराबाद में मतगणना स्थल के बाहर की तस्वीरें

तेलंगाना में भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। हैदराबाद में मतगणना स्थल के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।

11 Dec 2018, 7:12 AM

छत्तीसगढ़: रायपुर में मतगणना स्थल के बाहर की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। अभी से ही मतगणना स्थल के बाहर सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई है।


11 Dec 2018, 7:11 AM

पांच राज्यों की इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर

मध्य प्रदेश:

बुधनी: मध्य प्रदेश की सत्ता पर पिछले तीन दशक से काबिज शिवराज सिंह चौहान की प्रतिषठा इस चुनाव में दांव पर लगी है। वे बुधनी से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ अरुण यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ चुनाव मैदान में हैं। कमलनाथ यहां से 9 बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के चंद्रभान सिंह ने जीत दर्ज की थी।

राघौगढ़: यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। जयवर्धन ने बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम धाकड़ को यहां से हराया था।

राजस्थान:

झालरापाटन: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी पारंपरिक सीट झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हैं। इस बार कांग्रेस ने जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को इस सीट से वसुंधरा के खिलाफ उतारा है।

उदयपुर: यहां से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास बीजेपी के गुलाब चंद कटारिया के सामने बड़ी चुनौती हैं। कटारिया यहां गिरिजा से एक बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं।

टोंक: यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और बीजेपी सरकार में नंबर दो मंत्री यूनुस खान की साख दांव पर है। पिछले चुनाव में कांग्रेस की जाकिया यहां से हार गई थीं।

सरदारपुरा: यहां से राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत 5वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर चुनाव मैदान में हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में 59 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

छत्तीसगढ़:

राजनांदगांव: मख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। यह रमन सिंह की परंपरागत सीट है और वे इस इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। इस बार रमन सिंह को टक्कर देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला मैदान में हैं।

मरवाही: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मरवाही सीट आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित है। अजीत जोगी इस सीट से जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने थे। 1972 में मरवाही विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद से 2013 तक हुए 11 विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो ही बार 1990 और 1998 में बीजेपी की यहां जीत हुई है।

तेलंगाना:

टीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव आंध्र प्रदेश विभाजन के बाद साल 2014 में गजवेल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार भी केसीआर इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केसीआर के खिलाफ कांग्रेस के प्रताप रेड्डी चुनाव मैदान में हैं। रेड्डी ने पिछला चुनाव टीडीपी की टिकट से लड़ा था और 19 हजार वोटों से केसीआर से हार गए थे।

मिजोरम:

कांग्रेस के पी ललथनहवला बीते 10 सालों से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले मिजोरम नैशनल फ्रंट के नेता पु. जोरमथंगा ने भी 10 सालों तक 1998 से 2008 तक सरकार चलाई थी। 10 साल से सत्ता पर काबिज पी ललथनहवला के सामने इस चनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

10 Dec 2018, 11:05 PM

एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 5 राज्यों के आज आएंगे नतीजे, 8 बजे शुरू होगी मतगणना

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन आ गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान होगा। पूरे देश की निगाहें इन पांच राज्यों पर टिकी हुई हैं। कुछ ही देर बाद यानी सुबह 8 बजे पांचों राज्यों में मतगणना शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि इन पांच राज्यों में किसी की सरकार बनने जा रही है। पांच राज्यों में से तीन राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की सरकार है। जबकि मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। वहीं तेलंगाना में विधानसभा भंग होने से पहले टीआरएस की सरकार थी।

सबसे पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना शुरू होगी। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की गईं 1 लाख 74 हजार ईवीएम में 8500 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत कैद है।

मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव:

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले गए थे। 75.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में 2,899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1,094 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। कुल उम्मीदवारों में 2,644 पुरूष, 250 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां पर बीजेपी को 168 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव:

राजस्थान में भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर भी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। राजस्थन में 7 दिसंबर को विधानसभा की 199 सीटों पर वोट डाले गए थे। यहां पर 74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में कुल 2274 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 182 महिला और 2092 पुरुष प्रत्याशी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि राजस्थान में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब 20,000 कर्मचारी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू करेंगे। राज्य में कुल 35 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। इनमें से जयपुर और जोधपुर में 2-2 केंद्रों और बाकी 31 जिलों में 1-1 केंद्र बनाया गया है।

2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में से बीजेपी को कुल 163 सीटें मिलीं थी। इसके अलावा कांग्रेस को 21, बीएसपी को तीन, एनपीपी को 4 और अन्य के खाते में 9 सीटें आईं थीं। हालांकि बीच में हुए उपचुनाव के नीतजों के अनुसार, मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के 160, कांग्रेस के 25, बीएसपी के दो और एनपीपी के 3 विधायक हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव:

छत्तीसगढ़ में भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर भी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5184 गतणनाकर्मी और 1500 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक हॉल में मतगणना के लिए 14 मेज, रिटर्निंग ऑफिसर मेज और डाक मतपत्रों की गणना की मेज होगी।

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। राज्य में 76.60 फीसदी वोटिंग हुई थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां पर बीजेपी ने 49 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 41 सीटें आई थीं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव:

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य में 7 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। यहां पर 67 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में कुल 1101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा।

तेलंगाना राज्‍य 2014 में अस्तित्‍व में आया था, जिसके बाद अलग राज्‍य की मांग को लेकर आंदोलन चलाने वाली पार्टी तेलंगाना राष्‍ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव मुख्‍यमंत्री बने। राज्‍य में विधानसभा चुनाव 2019 में होना था, लेकिन सीएम केसीआर ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सितंबर 2018 में विधानसभा भंग कर दी। 119 सदस्‍यीय राज्‍य विधानसभा में टीआरएस के पास 63 सीटें थीं, जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर काबिज थी। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पास 7 सीटें और बीजेपी के पास 5 सीटें थीं।

मिजोरम विधानसभा चुनाव:

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य में 28 नवंबर को वोट डाले गए थे। यहां पर 75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में 209 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia