Assembly Election 2026 Live: 5 बजे तक असम में 84.42% मतदान, पुडुचेरी में 86.92% और केरल में 75.01% प्रतिशत वोटिंग
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 84.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 86.92 प्रतिशत और केरल में 75.01 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

5 बजे तक असम में 84.42% मतदान, पुडुचेरी में 86.92% और केरल में 75.01% प्रतिशत वोटिंग
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 84.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 86.92 प्रतिशत और केरल में 75.01 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला।
पुडुचेरी में तीन बजे तक 72.4 प्रतिशत मतदान
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे तक 72.4 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद से ही मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई।
तीन बजे तक असम में सबसे अधिक 75.9 प्रतिशत मतदान, पुडुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 75.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।
1 बजे तक असम में मतदान 60% के पार, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग
असम, केरल, पुदुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुवाहाटी के खरगुली स्थित लाल सिंह अकादमी मतदान केंद्र पर वोट डाला
असम चुनाव: गायक पापोन ने गुवाहाटी में अपना वोट डाला।
असम में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत
असम विधानसभा चुनाव के बीच सोनितपुर जिले के नदुआ निर्वाचन क्षेत्र में तैनात एक मतदान अधिकारी मृत पाए गए। मृतक का नाम देबेन होरो था और उनकी उम्र 45 वर्ष थी। वह डोलापानी एलपी स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 230 पर दूसरे मतदान अधिकारी के रूप में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि देबेन होरो आज सुबह अपने बिस्तर पर बेहोश मिले थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
11 बजे तक असम में 39% से ज्यादा मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 30% से अधिक वोटिंग
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 38.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत और केरल में 33.28 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।
केरल विधानसभा चुनाव: पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने अपना वोट डालने के बाद कहा, "केरल के लोग BJP को पसंद नहीं करते, 10 साल के कुशासन के कारण सरकार बदलेगी
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कन्नूर स्थित सरकारी प्रशिक्षण केंद्र के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
BJP को केरल के बारे में पता नहीं है, इसीलिए वे यहां पैसे बांट रहे हैं- के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि BJP को केरल के बारे में पता नहीं है, इसीलिए वे यहाँ पैसे बाँट रहे हैं। कल उनका एक उम्मीदवार पैसे बाँटते हुए पकड़ा गया था। चुनाव आयोग इन सब बातों पर चुप है... चुनाव आयोग एक मूक दर्शक बना हुआ है, पूरी तरह से पक्षपाती। वरना, हम चुनाव आयोग से कल ही कार्रवाई की उम्मीद कर सकते थे।"
9 बजे तक असम में करीब 18 फीसदी मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 16% से अधिक वोटिंग
निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तीनों राज्यों में पहले दो घंटे में करीब 17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक असम में सबसे अधिक 17.87 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। केरल में 16.23 फीसदी, जबकि पुदुचेरी में 17.41 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
नगालैंड: कोरीडांग विधानसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
नगालैंड में कोरीडांग विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान बृहस्पतिवार सुबह से जारी है।
चुनाव से संबंधित हिंसा की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है।
पिछले साल 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं इस सीट से विधायक इम्कोमग एल. इम्चेन (75) के निधन के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था। इस विधानसभा उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
सत्तारूढ़ ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस’ (पीडीए) का हिस्सा रही भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे दाओचिर आई. इम्चेन को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने टी. चालुकुम्बा आओ को इस सीट से मनोनीत किया है। ‘नेशनल पीपुल्स पार्टी’ के उम्मीदवार आई. अबेनजांग हैं और निर्दलीय उम्मीदवारों में इम्चटोबा इम्चेन, इम्तिवापांग और तोशिकाबा शामिल हैं।
त्रिपुरा उपचुनाव: धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उपचुनाव में कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। महिला मतदाताओं की संख्या 23,758 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 22,348 है।
निर्वाचन अधिकारी देबजानी चौधरी ने कहा, ‘‘सभी 55 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।’’
खड़गे ने केरल की जनता से ऐसी सरकार को वोट देने की अपील की, जो लोगों की बात सुने, उनकी परवाह करे और काम करके दिखाए।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने अंबलपुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने केरल चुनावों में अपना वोट डाला।
केरल चुनाव 2026- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावूर से उम्मीदवार सन्नी जोसेफ़ ने कन्नूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
पुडुचेरी चुनाव 2026- VOC सरकारी स्कूल में अपना वोट डालने आ रहे मतदाताओं का एक रोबोट, 'नीला' स्वागत कर रहा है।
केरल चुनाव 2026: तिरुवनंतपुरम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के राज्य-स्तरीय कंट्रोल रूम से दृश्य।
Assembly Election 2026 Live: असम-केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू
असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
असम: कामरूप के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग जारी है।
केरल: कन्नूर के चाला स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान की तैयारियां चल रही हैं।
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग, कहां कितने मतदाता?
असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है। राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।
वहीं, केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है। राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है। कुल 9.44 लाख मतदाताओं में लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
किस राज्य में कितना नामांकन हुआ दाखिल
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। असम में 1,388 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें 817 उम्मीदवार थे। केरल में 2,117 नामांकन के साथ 1,252 उम्मीदवार और पुडुचेरी में 514 नामांकन के साथ 442 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल मिलाकर 4,019 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें 2,511 उम्मीदवार शामिल थे। हालांकि, स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की संख्या घटकर लगभग 1,900 से ज्यादा रह गई है।
असम-केरल और पुडुचेरी में मतदान आज
असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए थोड़ी देर में वोटिंग शुरू होगी। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia