विधानसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला बोले- बंगाल में ममता, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में द्रमुक चुनाव जीत रही है

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी जीत रही हैं, केरल में कांग्रेस जीत रही है और तमिलनाडु में (एम के) स्टालिन की पार्टी द्रमुक जीत रही है। यह ईश्वर की कृपा है।’’

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में द्रमुक चुनाव जीत रही है।

अब्दुल्ला ने हजरतबल में पत्रकारों से हालिया चुनावों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मैं आपको बताता हूं, और बाकी सब तो ईश्वर ही जानते हैं, बंगाल में ममता बनर्जी जीत रही हैं, केरल में कांग्रेस जीत रही है और तमिलनाडु में (एम के) स्टालिन की पार्टी द्रमुक जीत रही है। यह ईश्वर की कृपा है।’’

पश्चिम एशिया संघर्ष से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख ने कहा कि शांति आवश्यक है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि पश्चिम एशिया में शांति नहीं लौटती है, तो इस दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी होगी, ऐसे में हर किसी को - हर देश, हर नेता - को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि यह युद्ध तुरंत समाप्त हो जाए।’’

केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को लेकर जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए जनता का समर्थन अनिवार्य है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia