गुरुग्राम में शोभायात्रा के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, हिंदू संगठनों के सदस्यों पर केस दर्ज

पुलिस ने कहा कि अनधिकृत शोभायात्रा जब गुरुग्राम की जामा मस्जिद को पार कर रही थी, तो उसमें शामिल लोगों ने उसके सामने आपत्तिजनक नारे लगाए, तलवारें लहराईं और एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रविवार को एक अनधिकृत 'शोभायात्रा' के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि 'शोभायात्रा' का आयोजन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना किया था।

इस अनधिकृत शोभायात्रा के दौरान जब उसमे शामिल लोगों की भीड़ गुरुग्राम की जामा मस्जिद को पार कर रही थी, तो उन्होंने उसके सामने आपत्तिजनक नारे लगाए, तलवारें लहराईं और एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की।


गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के अवैध रूप से रैली निकाली गई। यह रैली जब सदर बाजार पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सद्भाव और शांति भंग करने के इरादे से नारेबाजी की और तलवार लहराकर प्रदर्शन किया। 

गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर थाने में धारा 153ए, 144 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हमने विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia