पंजाब: तरन तारन में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो घुसपैठिए ढेर

सुरक्षा बलों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए।

फोटोः IANS
i

पंजाब के तरन तारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। BSF के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से तीन संदिग्ध भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए।

यह घटना तरन तारन के BOP राजोके इलाके में रात करीब 12:30 बजे हुई। BSF के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले क्षेत्र से तीन लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। चुनौती दिए जाने के बाद भी जब उन्होंने आगे बढ़ना जारी रखा, तो जवानों ने कार्रवाई की।

फायरिंग के दौरान दो घुसपैठिए मारे गए, जबकि तीसरा व्यक्ति मौके से वापस पाकिस्तान की ओर भाग गया। BSF ने दो घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। BSF लगातार पंजाब सेक्टर में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिशों पर नजर बनाए हुए है।