सावधान! दिल्ली में पड़ने वाली है भीषण ठंड, 5 जनवरी तक शीतलहर का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

मौसम विभाग ने शनिवार से पांच जनवरी तक शीतलहर चलने और सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में देखने को मिलेगा।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी आज ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। विभाग ने बताया कि नए साल के पहले दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अन्य राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। तस्वीरें तुर्कमान गेट से हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। दो जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जो पांच जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

वहीं, विभाग ने शनिवार से पांच जनवरी तक शीतलहर चलने और सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में देखने को मिलेगा। 


पूरा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia