जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जवान शहीद, दो जवान घायल

कुपवाड़ा में तीन जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां राइफलमैन निखिल कुमार शर्मा के रूप में पहचाने गए घायलों में से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैन्य चौकी पर हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे के आसपास इस सेक्टर में हिमस्खलन नियंत्रण रेखा पर रोशन चौकी पर हुआ।

सूत्रों ने कहा, "तीन जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां राइफलमैन निखिल कुमार शर्मा के रूप में पहचाने गए घायलों में से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

हिमस्खलन आमतौर पर भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में होता है, जिससे जानमाल का नुकसान होता है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक हुए एक विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 19 कुमाऊं रेजिमेंट के कैप्टन सौरव कुमार मंगलवार शाम को उस समय घायल हो गए जब वह एक ग्रेनेड को हैंडल कर रहे थे जो अचानक फट गया। घटना नियंत्रण रेखा (एलओसी) के बालाकोट सेक्टर में घटित हुई। घायल को राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia