सियाचिन बेस कैंप के पास भीषण हिमस्खलन, दो अग्निवीर समेत सेना के तीन जवान शहीद

सियाचिन ग्लेशियर में 12,000 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ, जिसमें दो अग्निवीरों समेत तीन सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां 12,000 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ, जिसमें दो अग्निवीरों समेत तीन सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

सियाचिन बेस कैंप के पास हिमस्खलन के कारण तीन सैनिक बर्फ के नीचे दब गए थे। यह इलाका अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है, और वहां के खतरनाक मौसम को देखते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। बर्फ में दबे हुए सैनिकों के शवों को निकाल लिया गया, और राहत कार्य अब भी जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia