सिक्किम में बर्फीले तूफान का कहर, टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, बच्चों समेत 150 लोग फंसे

हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोग पर्यटकों को बचाने में जुट गए। बाद में पहुंची सिक्किम पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से दर्दनाक खबर है। राज्य के त्सोम्गो में बर्फीला तूफान आया है, जिसकी चपेट में आने से पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे में करीब 150 लोग बर्फ के नीचे फंस गए हैं, जिनको बचाने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 22 लोगों को बचा लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिक्किम के त्सोम्गो में एक तेज बर्फीला तूफान आया, जिसकी चपेट में आने से एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 150 लोग बर्फ के नीचे फंस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश की। बाद में पहुंची सिक्किम पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।


बीआरओ ने कहा कि सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14 मील पर बचाव अभियान चल रहा है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया है।

बता दें कि इसी साल जनवरी में लद्दाख के तंगोल गांव में भीषण हिमस्खलन और तूफान आया था, जिसमें दो लड़कियों की जान चली गई थी। उससे पहले पिछले साल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान में फंसकर 16 लोगों की मौत हो गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia