बीड मस्जिद विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा UAPA, जिलेटिन की छड़ों से हुआ था धमाका
ईद-उल-फितर के पहले 30 मार्च को जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव की मस्जिद में जिलेटिन की छड़ें फट गईं। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों पर पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए कठोर गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई की है।
आपको बता दें, ईद-उल-फितर के पहले 30 मार्च को जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव की मस्जिद में जिलेटिन की छड़ें फट गईं। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वहां का आंतरिक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने विस्फोट के कुछ ही घंटों के भीतर ही स्थानीय निवासी विजय राम गव्हाने और श्रीराम अशोक सागड़े को अरेस्ट कर लिया, दोनों की उम्र 22 और 24 साल है। बीड पुलिस ने शुरू में बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था, जिसमें 298 (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना, अपमान को छिपाना) और 196 (दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) शामिल हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia