होली से पहले जनता को लगा महंगाई का झटका, देश में बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें नई कीमत

देश की जनता को मार्च महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

होली से ठीक पहले देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। मार्च महीने के पहले ही दिन देश में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हो गई है। इससे पहले घरेलू एपीजी सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा था।

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा थ।


देश में बीते कुछ सालों में रसोई गैस की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव किए गए। इससे एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 45 फिसदी की बढ़त हुई। अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपये थी और जुलाई 2022 तक 45 फिसदी बढ़कर 1,053 रुपये हो गई। अब घरेलू रसोई गैस की कीमत 1,053 से बढ़कर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Mar 2023, 8:06 AM