G-20 समिट से पहले चीन की बौखलाहट आई सामने, नए नक्शे में अरुणाचल को दिखाया अपना हिस्सा, ताइवान पर भी ठोका दावा

चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर को अपना क्षेत्र बताया है। इसके बाद भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

G-20 समिट से पहले चीन की बौखलाहट सामने आई है। चीन ने अपने मानक मानिचत्र का नया संस्करण जारी किया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर को अपना क्षेत्र बताया है। इसके बाद भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।

G-20 समिट से पहले चीन की बौखलाहट आई सामने, नए नक्शे में अरुणाचल को दिखाया अपना हिस्सा, ताइवान पर भी ठोका दावा

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि चीन ने सोमवार को 2023 का नया मानचित्र जारी किया है। ट्वीट पर ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह नक्शा चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की ड्राइंग पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है। 


इससे पहले चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia