बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर पुनर्मतदान संपन्न, 5 बजे तक 86.90 प्रतिशत वोटिंग, अब 4 मई को मतगणना का इंतेजार

मगराहाट (पश्चिम) सीट के 11 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 86.11 रहा, जबकि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर यह आंकड़ा 87.60 प्रतिशत दर्ज किया गया। अंतिम मतदान प्रतिशत का आधिकारिक आंकड़ा शनिवार देर रात या रविवार सुबह जारी किया जा सकता है।

बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर पुनर्मतदान संपन्न, 5 बजे तक 86.90 प्रतिशत वोटिंग, अब 4 मई को मतगणना का इंतेजार
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ पुनर्मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और राज्य पुलिस की सहायता के बीच मकदान संपन्न हुआ। इस दौरान छोटी-मोटी झड़प और आरोप-प्रत्यारों के अलावा कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), पश्चिम बंगाल के कार्यालय के अनुसार, शाम 5 बजे तक 15 बूथों पर औसत मतदान प्रतिशत 86.90 दर्ज किया गया। मगराहाट (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 86.11 रहा, जबकि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर यह आंकड़ा 87.60 प्रतिशत दर्ज किया गया। अंतिम मतदान प्रतिशत का आधिकारिक आंकड़ा शनिवार देर रात या रविवार सुबह जारी किया जा सकता है।


हालांकि, सीईओ कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि पुनर्मतदान वाले इन 15 बूथों पर अंतिम मतदान प्रतिशत 90 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है, जो पुनर्मतदान के लिहाज से काफी ज्यादा माना जा रहा है। शनिवार को मगराहाट (पश्चिम) के बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर पुनर्मतदान हुआ। वहीं डायमंड हार्बर सीट के बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 पर भी दोबारा मतदान कराया गया।

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को रिकॉर्ड मतदान हुआ था। दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक बताया जा रहा है। देशभर में सबसे ज्यादा मतदान का पिछला रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है, जहां 2013 विधानसभा चुनाव में 91.82 फीसदी मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में इससे पहले सबसे अधिक मतदान 2011 विधानसभा चुनाव में हुआ था, जब 34 साल पुराने वाम मोर्चा शासन का अंत हुआ था और ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई थी। मतगणना 4 मई को होगी, जिस दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia