गर्मी से सावधान! अप्रैल में ही पड़ेंगे लू के थपेड़े, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में लू चल सकती है। जिनमें महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात कर्नाटक ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों के लोगों को अप्रैल माह में ही भयंकर गर्मी का सामना करना पडे़गा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश भर के कई राज्यों में अप्रैल महीने के शुरुआत से ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में लू चल सकती है। जिनमें महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात कर्नाटक ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों के लोगों को अप्रैल माह में ही भयंकर गर्मी का सामना करना पडे़गा।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि होने की बात कही है। असम मेघालय नगालैंड मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है।

दिल्ली में 4 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 5 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यूपी में पछुआ हवा तेजी से बह रही है। इससे लोगों को तेज धूप और हवा दोनों से परेशानी हो रही है।


इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि होने की बात कही है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 6 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना है।असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia