Kisan Protest LIVE: कृषि कानून वापस नहीं लेगी सरकार, किसानों के साथ बैठक में अमित शाह ने किया साफ

किसान नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद किसान नेता हन्नान मोल्ला ने बताया कि सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब कल की बैठक नहीं होगी। सरकार एक प्रस्ताव भेजेगी, जिस पर किसान बैठक करके फैसला लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Dec 2020, 11:25 PM

अमित शाह के साथ बैठक में नहीं बनी बात, कल 12 बजे सिंघू बॉर्डर पर बैठक करेंगे किसान

गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि कल हम सिंघू सीमा (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर दोपहर 12 बजे एक बैठक करेंगे।

08 Dec 2020, 11:24 PM

कृषि कानून वापस नहीं लेगी सरकार, किसानों के साथ बैठक में अमित शाह ने किया साफ

किसान नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद किसान नेता हन्नान मोल्ला ने बताया कि सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब कल की बैठक नहीं होगी। सरकार एक प्रस्ताव भेजेगी, जिस पर किसान बैठक करेंगे।

08 Dec 2020, 10:44 PM

बिहार में 'भारत बंद' का हुआ व्यापक असर, पटना समेत कई शहरों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ

बिहार में आज किसानों के 'भारत बंद' का व्यापक असर देखने को मिला। पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित होने की खबरें सामने आईं। आरजेडी, जन अधिकार पार्टी और वाम दलों के समर्थकों ने पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।


08 Dec 2020, 8:40 PM

कल बैठक होने वाली है, मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि किसान की बात माने क्योंकि उनकी मांग जायज़ है: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा

08 Dec 2020, 8:19 PM

अन्नदाता लड़ रहा है अपने अधिकारों की जंग, इस जंग में कांग्रेस है अन्नदाता के संग: कांग्रेस


08 Dec 2020, 8:04 PM

यह आरोप भी वाजिब है कि किसानों को सरकार के द्वारा घोषित MSP पर दाम नहीं मिलते: JDU नेता के.सी. त्यागी

08 Dec 2020, 7:22 PM

पंजाब: मैं शांतिपूर्ण भारत बंद के लिए हमारे किसानों और राज्य के सभी लोगों को बधाई देता हूं। यह किसानों के विरोध के कारण एकजुटता का एक बड़ा प्रदर्शन रहा है। जय जवान, जय किसान! : अमरिंदर सिंह


08 Dec 2020, 7:19 PM

किसानों के परामर्श के बिना कानून जल्दबाजी में बनाए गए, विपक्ष की राय पर विचार नहीं किया गया :  अशोक गहलोत

08 Dec 2020, 7:15 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मशाल रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया


08 Dec 2020, 7:06 PM

दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ बुराड़ी के डीडीए ग्राउंड में किसानों का आंदोलन जारी, कहा- कल की बैठक सफल होगी और हम जीतेंगे

08 Dec 2020, 6:21 PM

टिकरी बॉर्डर पर लगे बैरिकेड को सैनिटाइज किया गया


08 Dec 2020, 5:51 PM

पंजाबी गायक जस बाजवा गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, कहा-  किसानों की मांगों माने सरकार

08 Dec 2020, 5:01 PM

हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए: पंजाब किसान यूनियन

पंजाब किसान यूनियन के नेता आरएस मनसा ने सिंघु बॉर्डर पर कहा, “हम दिल्ली या हरियाणा से किसी को भी असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते हैं। हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।”


08 Dec 2020, 4:54 PM

'तीन काले कानून जिसे बीजेपी किसानों के हितैषी कानून बताती है, ये पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “तीन काले कानून जिसे बीजेपी किसानों के हितैषी कानून बताती है,यह पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। मंडी एक्ट, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और आवश्यक वस्तु अधिनियम को विलोपित करने के लिए यह तीन कानून हैं, यह 62 करोड़ से ज्यादा किसानों के खिलाफ हैं।”

08 Dec 2020, 4:18 PM

जयपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उलझे बीजेपी वर्कर


08 Dec 2020, 4:09 PM

कृषि कानूनों पर कल राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्षी दलों का डेलीगेशन, राहुल, पवार, येचुरी रहेंगे शामिल

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कल शाम 5 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस डेलीगेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कुल 5 नेता शामिल रहेंगे।

08 Dec 2020, 3:12 PM

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बोले- आज शाम 7 बजे गृह मंत्री के साथ है बैठक

भारत बंद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने किसानों को बात के लिए आज ही बुला लिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज शाम 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक है। पहले किसानों और सरकार के बीच 9 दिसंबर को यह बैठक होनी थी।


08 Dec 2020, 2:55 PM

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों की अपील, एंबुलेंस को जाने दिया जाए

08 Dec 2020, 2:52 PM

महाराष्ट्र: भारत बंद के दौरान नागपुर में विरोध प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में महाराष्ट्र के नागपुर में सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया।


08 Dec 2020, 2:48 PM

दिल्ली: अखिल भारतीय वकील संघ ने किसानों के समर्थन में तीस हजारी जिला कोर्ट में किया प्रदर्शन

08 Dec 2020, 2:27 PM

किसनों की मांग सही हैं, उनके साथ न्याय होना चाहिए: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि आज जो लाखों किसान आए हैं वो अपनी पीड़ा व्यक्त करने आए हैं। किसानों की मांगें बिल्कुल सही हैं, किसानों के साथ न्याय होना चाहि।


08 Dec 2020, 2:24 PM

गाजियाबाद में किसानों ने भीमा आर्मी के समर्थकों को भगाया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के समर्थकों का किसानों ने विरोध किया है। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी के समर्थक यहां यूपी गेट पर किसानों के बीच पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल होने लगे। आरोप है कि भीम आर्मी के समर्थक आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में किसानों ने उन्हें वहां से भगा दिया।

08 Dec 2020, 2:11 PM

बेंगलुरु: भारत बंद के दौरान अलग-अलग पार्टियों और संगठनों ने किया प्रदर्शन


08 Dec 2020, 2:08 PM

संसद का सत्र बुलाकर कृषि कानूनों पर चर्चा की जरूरत: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

08 Dec 2020, 2:04 PM

दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर


08 Dec 2020, 2:02 PM

पुडुचेरी में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

08 Dec 2020, 1:33 PM

दिल्ली: किसानों के समर्थन में सरोजनी नगर बाजार में दुकानदारों ने बहों पर बांधी काली पट्टी

भारत बंद पर किसानों के विरोध के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में दुकानदारों ने अपनी बांहों पर काले रिबन बांध हुए हैं।


08 Dec 2020, 1:05 PM

किसानों के मुद्दे पर कल NCP प्रमुख शरद पवार राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

08 Dec 2020, 12:54 PM

सरकार ध्यान भटकान की कोशिश करी है: NCP प्रमुख शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, “मैंने कहा था कि एपीएमसी को कुछ सुधारों की जरूरत है। एपीएमसी अधिनियम जारी रहना चाहिए, लेकिन सुधारों के साथ। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैंने पत्र लिखा था। लेकिन उनके तीन अधिनियमों में एपीएमसी का भी उल्लेख नहीं है। वे सिर्फ ध्यान भटकान की कोशिश कर रहे हैं। महत्व देने की जरूरत नहीं।”


08 Dec 2020, 12:42 PM

राजस्थान के जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

भारत बंद के बीच खबर है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए है। जयपुर बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी हुई है।

08 Dec 2020, 12:18 PM

पूरे देश में किसानों के भारत बंद का दिख रहा असर

किसानों के भारत बंद का असर पूरे देश में देखा जा रहा है। देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान रेल रोकी गई है। किसानों के समर्थन में और कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में राजनीतिक पार्टियां भी सड़क पर हैं।


08 Dec 2020, 12:14 PM

दिल्ली: भारत बंद के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

08 Dec 2020, 12:10 PM

तेलंगाना: टीआरएस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान किया विरोध प्रदर्शन

तेलंगाना में टीआरएस नेता के कविता और केटी रामाराव ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।


08 Dec 2020, 12:06 PM

कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैलगाड़ी से सड़क ब्लॉक की।

08 Dec 2020, 12:02 PM

राजस्थान: परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्रैक्टर चलाकर भारत बंद का किया समर्थन

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में ट्रैक्टर चलाकर भारत बंद का समर्थन किया। परिवहन मंत्री ने कहा, “केंद्र को समझना चाहिए कि उनका जुल्म, तानाशाही ज्यादा नहीं चलेगी। किसान विरोधी कानून वापस लेने पड़ेंगे, तमाम विपक्षी पार्टियां इनके विरोध में हैं।”


08 Dec 2020, 11:52 AM

भारत बंद के दौरान गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर किसानों ने किया प्रदर्शन

भारत बंद के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “सरकार को समझ लेना चाहिए कि कानून वापस लेने ही पड़ेंगे।”

08 Dec 2020, 11:49 AM

राहुल गांधी बोले- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो!

किसानों के बंद का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो! सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।”


08 Dec 2020, 11:47 AM

पंजाब: मोहाली में चंडीगढ़ हाईवे पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

08 Dec 2020, 11:37 AM

भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रियंका गांधी बोलीं- आइए किसानों का साथ दें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को बीजेपी सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। ये संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है। आइए, किसानों का साथ दें।”


08 Dec 2020, 11:27 AM

देश भर में किसानों के भरत बंद का असर, गाजीपुर बॉर्डर के पास चक्काजाम

देश भर में किसानों के भरत बंद का असर देखा जा रहा है। गाजीपुर बॉर्डर के पास चक्काजाम कर दिया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग को ब्लॉक कर दिया है। यहां पर पुलिस तैनाती की गई है। इसी रोड पर बीजेपी का नया दफ्तर है।

08 Dec 2020, 11:24 AM

मुंबई: डब्बा वाला एसोसिएशन ने किसानों को समर्थन देने का किया ऐलान


08 Dec 2020, 11:11 AM

गुवाहाटी: भारत बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

08 Dec 2020, 10:37 AM

झारखंड: कृषि कानूनों के खिलाफ रांची में विरोध-प्रदर्शन


08 Dec 2020, 10:36 AM

आंध्र प्रदेश: किसानों के बंद के समर्थन में विशाखाट्टनम में SFI का प्रदर्शन

08 Dec 2020, 10:30 AM

बंगाल: लेफ्ट पार्टियों ने कृषि कानून के खिलाफ कोलकाता के जादवपुर में पुतला जलाए प्रदर्शन किया


08 Dec 2020, 10:27 AM

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज किसान यूनियनों ने देश भर में भारत बंद का आवाह्न किया है और कल केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी।

08 Dec 2020, 10:23 AM

बिहार: भारत बंद के दौरान दरभंगा में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन


08 Dec 2020, 10:19 AM

तेलंगाना पुलिसन ने किसानों के भारत बंद के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

08 Dec 2020, 10:18 AM

कर्नाटक: विधानसभा में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस ने विधानसभा में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।


08 Dec 2020, 10:16 AM

झारखंड: NSUI ने कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के भारत बंद के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला

झारखंड प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आमिर हाशमी के साथ एनएसयूआई के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के भारत बंद के समर्थन एनएसयूआई ने मशाल जुलूस निकाला।

08 Dec 2020, 10:00 AM

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकार्ताओं ने रोकी रेल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में रेल रोक दी है।


08 Dec 2020, 9:59 AM

कर्नाटक: कलबुर्गी में लेफ्ट संगठनों का प्रदर्शन

08 Dec 2020, 9:58 AM

नोएडा में में जबर बंद न हो ये सुनिश्चित किया जा रहा है: एडिशनल कमिश्नर

नोएडा में एडिशनल कमिश्नर, कानून-व्यवस्था लव कुमार ने कहा, “भारत बंद के आवाह्न के चलते इसका विशेष ध्यान रखा गया है कि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो, यातायात बाधित न हो। जिले में प्रवेश और निकासी की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है। जबरन बंद न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।”


08 Dec 2020, 9:34 AM

किसानों के भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक में भी भारत बंद असर देखा जा रहा है। किसानों के भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

08 Dec 2020, 9:24 AM

सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान, आंदोलन का आज 13वां दिन

कृषि कानूनों के खिलाफ आज 13वें दिन भी किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान यूनियनों ने आज देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है।


08 Dec 2020, 9:22 AM

तेलंगाना: कामरेड्डी में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी ने किसानों के भारत बंद का किया समर्थन

08 Dec 2020, 9:15 AM

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया।


08 Dec 2020, 9:13 AM

पंजाब के अमृतसर में भारत बंद का असर, बंद हैं दुकानें

पंजाब के अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिख रही हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने कहा, "दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।"

08 Dec 2020, 9:11 AM

भारत बंद को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती


08 Dec 2020, 9:09 AM

आंध्र प्रदेश: कृषि कानूनों के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों का विजयनगरम जिले के पार्वतीपुरम में प्रदर्शन

08 Dec 2020, 8:47 AM

बंगाल: कोलकाता में भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रही लेफ्ट पार्टियों ने जादवपुर में रोकी रेल

पश्चि बंगाल में भारत बंद का असर देखा जा रहा है। कोलकाता के जादवपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट पार्टियों ने प्रदर्शन किया है। रेलवे ट्रैक पर उतर कर रेल रक दी है।


08 Dec 2020, 8:46 AM

किसानों के भारत बंद के बीच दिल्ली के कई बॉर्डर और रास्ते बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

किसानों के भारत बंद के बीच आज भी दिल्ली के कई बॉर्डर और रास्ते बंद हैं। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, किसी भी यातायात के लिए टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा बंद हैं। बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है।

08 Dec 2020, 8:33 AM

भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। किसान यूनियनों ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है, जिसका असर पूर देश में देखा जा रहा है।


08 Dec 2020, 8:31 AM

पश्चिम बंगाल: जादवपुर में लेफ्ट पार्टियों ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में लेफ्ट पार्टियों ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

08 Dec 2020, 8:27 AM

दिल्ली: निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों ने आज सुबह अरदास की

दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज सुबह अरदास की।


08 Dec 2020, 8:23 AM

आंध्र प्रदेश में भी भारत बंद का असर, लेफ्ट पार्टियों का विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में भी किसानों द्वरा बुलाए गए भारत बंद का असर देखा जा रहा है। लेफ्ट पार्टियों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

08 Dec 2020, 8:19 AM

ओडिशा में भारत बंद का असर, लेफ्ट, ट्रेड यूनियन और किसानों ने भुवनेश्वर में रोकी रेल

ओडिशा में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। लेफ्ट पार्टियों, ट्रेड यूनिय और किसानों ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और रेल रोक दी है।


08 Dec 2020, 8:06 AM

महाराष्ट्र में भारत बंद का असर, बुलढाणा के मलकापुर में रोकी गई रेल

महाराष्ट्र में भारत बंद का असर देखने को मिला है। बुलढाणा के मलकापुर में स्वाभिमानी शेतकरी संघटना से जुड़े लोगों ने रेल रोक दी और रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसके मौके पर पहंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक को खाली कराया और विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया।

08 Dec 2020, 7:51 AM

नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद आज, कई राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियन ने किया समर्थन

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियन हैं। सरकार से कई दौर की बातचीत फेल होने के बाद किसानों द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। कल यानी 9 दिसंबर को सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की बातचीत होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia