पेट्रोल-डीजल की कीमतों और GST को लेकर आज भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा का भी मिला समर्थन

देश में जीएसटी को आसान बनाने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आज देशभर के व्‍यापारी भारत बंद का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि इसमें 8 करोड़ छोटे कारोबारी, करीब 1 करोड़ ट्रांसपोर्टर, लघु उद्योग और महिला उद्यमी शामिल होंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

विनय कुमार

आज देशभर में व्यापारियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। ये ऐलान जीएसटी को आसान बनाने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ है। भारत में जहां करीब 8 करोड़ छोटे कारोबारियों के शामिल होने की संभावना है, वहीं करीब 1 करोड़ ट्रांसपोर्टर और लघु उद्योग और महिला व्यापारियों के भी इसमें शामिल होने का दावा किया जा रहा है। द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने ये भारत बंद बुलाया है। इसी के साथ ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने भी इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है। इस दौरान देश भर में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चक्का जाम रहेगा।

इस दौरान ट्रांसपोर्ट के कार्यालयों को पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की गई है। किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग, डिलीवरी, लदाई, उतराई का काम बंद बंद रहेगा।


वही संयुक्त किसान मोर्चा ने परिवहन और व्यापार संगठनों के आह्वान पर आज होने वाले भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन किया है। मोर्चा ने कहा है कि हम देशभर के किसानों से अपील करते हैं कि 26 फरवरी के दिन सभी प्रदर्शनकारियों से कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद को सफल बनाएं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia