Bharat Bandh LIVE: किसान नेताओं ने भारत बंद को सफल बताया, पंजाब-हरियाणा में दिखा खासा असर

संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर शुक्रवार को आयोजित भारत बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दिखा। देश के बांकी हिस्सों में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े यूनियनों के नेताओं ने भारत बंद को सफल बताया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

26 Mar 2021, 7:26 PM

किसान नेताओं ने भारत बंद को सफल बताया, पंजाब-हरियाणा में दिखा खासा असर

संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर शुक्रवार को आयोजित भारत बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दिखा। देश के बांकी हिस्सों में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े यूनियनों के नेताओं ने भारत बंद को सफल बताया। उन्होंने कहा कि भारत बंद में हिस्सा लेकर लोगों ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाई, इस तरह उनका जो मकसद था वह पूरा हुआ। तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन को 26 मार्च को चार महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक देशव्यापी बंद की अपील की थी।

26 Mar 2021, 5:39 PM

किसान नेता को हिरासत में लिए जाने से नाराज किसान, सड़कों पर जमे रहने की चेतावनी

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भारत बंद का आह्वान किया गया है, ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को अहमदाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। ऐसे में गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों में नाराजगी नजर आ रही है। बॉर्डर पर बैठे किसान नेताओं ने यह निर्णय लिया है कि जब तक उनके नेता को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वो सड़कों पर ही जमे रहेंगे।

दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 बजे तक का भारत बंद का आह्वान किया था।

भाकियू उत्तरप्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि, "तानाशाही है, अपनी बात नहीं रख सकते, प्रेस वार्ता नहीं रख सकते। हमारे नेता को जिस तरह हिरासत में लिया है यह गलत है। जब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा, तब तक सड़कों से नहीं उठेंगे।"

भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि, "अहमदाबाद स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गाड़ियों में बिठा कर उन्हें ले जाया गया है यह दिखाया है की ये गुजरात मॉडल है। गाजीपुर बॉर्डर मोर्चा ने तय किया है कि शाम 6 बजे के बाद सड़कें नहीं खोलेंगे।"

26 Mar 2021, 3:56 PM

किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा, 4 शताब्दी ट्रेन कैंसिल

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। पंजाब, हरियाणा की ओर से आने वाली ट्रेनों पर बंद का खासा असर पड़ा है। बंद की वजह से 4 शताब्दी ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है।


26 Mar 2021, 3:55 PM

अहमदाबाद में कई किसान नेता पुलिस हिरासत में

किसान आंदोलन को लेकर अहमदाबाद के मोटेरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुजरात के कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पांच अप्रैल को गुजरात आएंगे।

26 Mar 2021, 3:13 PM

बलिया में भाकपा (माले) के 20 कार्यकर्ता हिरासत में

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सिकंदरपुर में प्रदर्शन कर रहे भाकपा (माले) के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


26 Mar 2021, 2:11 PM

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में भारत बंद का व्यापक असर

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। कृषि कानूनों के विरोध में करीब 4 महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है।

26 Mar 2021, 12:25 PM

पंजाब: किसानों ने अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक किया जाम


26 Mar 2021, 11:38 AM

पंजाब: प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जाम लगाया

26 Mar 2021, 11:17 AM

ओडिशा: भुवनेश्वर में ओडिशा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में ओडिशा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम की।


26 Mar 2021, 10:44 AM

भारत बंद के चलते 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित: भारतीय रेवले

भारतीय रेलवे के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

26 Mar 2021, 10:13 AM

भारत बंद के बीच दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद

किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने कई स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।


26 Mar 2021, 9:25 AM

पंजाब: अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

26 Mar 2021, 9:20 AM

भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा: राजवीर सिंह जादौन

आज के भारत बंद पर भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा, “हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।”


26 Mar 2021, 9:02 AM

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का अनोखे ढंग से प्रदर्शन

26 Mar 2021, 8:51 AM

ओडिशा के भुवनेश्वर में किसानों ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है।


26 Mar 2021, 8:47 AM

किसानों ने सिंघु बॉर्डर किया जाम

26 Mar 2021, 8:27 AM

किसान प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर जाम किया

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसान प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर जाम कर दिया है।


26 Mar 2021, 8:21 AM

अंबाला: किसानों ने जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक

कृषि कानून के खिलाफ संयुक्ता किसान मोर्चा द्वारा 12 घंटे के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर अंबाला में शाहपुर के पास प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया।

26 Mar 2021, 8:18 AM

भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है: राहुल गांधी

किसानों के भारत बंद पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!”


26 Mar 2021, 7:55 AM

किसानों का भारत बंद शुरू, आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर देशभर में अन्नदाता कर रहे हैं प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठनों का भारत बंद है। किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद का ऐलान किया गया है। भारत बंद शुरू हो गया है। 12 घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे दिल्ली के खुले वैकल्पिक रास्ते बंद रहेंगे। किसानों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia