'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से होगी शुरू, लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह, कुछ देर में मणिपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर से शुरू हो रही है और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई में पहुंचेंगे।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से होगी शुरू।
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से होगी शुरू।
user

नवजीवन डेस्क

मणिपुर के थौबल के खोंगजोम से कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होगी। खोंगजो में यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां पर जगह-जगह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यात्रा स्थल पर लोग जमा हो रहे हैं। राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर में वह मणिपुर पहुंचेंगे।

यात्रा में आज का ये है शेड्यूल:

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे खोंगजोम के वॉर मेमोरियल में जाएंगे और यहां श्रद्धांजलि देने के बाद 12.20 बजे थौबल के खोंगजोम के न्याय मैदान में एक सभा होगी। इसके बाद 12.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम 5.30 बजे इम्फाल के कोइरेंग बाजार में यात्री कुछ देर के लिए विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। इम्फाल के कोजेंगलिमा स्पोर्ट्स एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में यात्री रात्रि विश्राम करेंगे।


‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुकेंगे स्थानीय लोगों से मिलेंगे उनकी परेशानियों को सुनेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों को बताएंगे कि जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए कांग्रेस के मन में क्या है? ये एक राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा है, न कि कोई चुनावी यात्रा। पिछली यात्रा में राहुल गांधी का संदेश नफरत से लड़ने के लिए मोहब्बत था, लेकिन इस यात्रा का संदेश अन्याय से लड़ने के लिए न्याय है।

66 दिनों में 15 राज्यों से होकर मुंबई पहुंचेगी यात्रा

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर से शुरू हो रही है और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई में पहुंचेंगे। 110 जिलों से होते हुए यह यात्रा 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किमी दूरी तय करके यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी। यह 66 दिनों का सफर होगा और हर दिन दो बार राहुल गांधी का संबोधन होगा।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मंच NGOs, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने को जोड़ा जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia