भारत जोड़ो यात्रा: 33 भारत यात्रियों ने नेत्रदान का लिया संकल्प, मध्य प्रदेश के 5 सदस्य करेंगे नेत्रदान

भारत जोड़ो यात्रा के 33 भारत यात्रियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। इन यात्रियों ने जेएसएस हॉस्पिटल मैसूर को नेत्रदान का वचन दिया है। इनमें सबसे ज्यादा पांच सदस्य मध्य प्रदेश के हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, इसमें शामिल 33 सदस्यों ने मैसूर में नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भी पांच सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा के 33 भारत यात्रियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। इन यात्रियों ने जेएसएस हॉस्पिटल मैसूर को नेत्रदान का वचन दिया है। इनमें सबसे ज्यादा पांच सदस्य मध्य प्रदेश के हैं।

बताया गया है कि नेत्रदान का वचन देने वालों में मध्य प्रदेश की संगीता कांकरिया, परेश नागर, अविनाश गुप्ता, अजय पटेल, अवनी बंसल शामिल हैं जिन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया है।


गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 36 वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 925 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।

भारत जोड़ो यात्रा’ के 36वें दिन की शुरूआत आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के बोमागोंडानाहल्ली से हुई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल की यह यात्रा अब तक 925 किलोमीटर आगे आ चुकी है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia