भारत जोड़ो यात्रा: पदयात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का निधन, हार्ट अटैक के बाद रुकी यात्रा

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें हार्ट अटैक आया। संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। लेकिन अचनाक इस यात्रा को रोकनी पड़ी। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी की सांस अचानक फूलने लगी और फिर वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी निधन हो गई है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे  जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती। आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था, लेकिन आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia