भारत जोड़ो यात्रा: कड़ाके की सर्दी के बीच पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, शर्ट निकालकर डांस करते आए नजर

'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। लोग राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जारी है। इस समय पदयात्रा हरियाणा से होकर गुजर रही है। रविवार को राहुल गांधी समेत अन्य 'भारत यात्रियों' ने हरियाणआ के डोडवा के तरावड़ी चौराहे से पदयात्रा की शुरूआत की। इस कड़ाके की सर्दी में भी पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा: कड़ाके की सर्दी के बीच पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, शर्ट निकालकर डांस करते आए नजर

रविवार को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और घने कोहरे के बीच पदयात्रा में शामिल हो रहे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। हरियाणा के करनाल में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान घने कोहरे के बीच कांग्रेस समर्थकों ने शर्ट उतारकर डांस किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। लोग राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।   

भारत जोड़ो यात्रा: कड़ाके की सर्दी के बीच पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, शर्ट निकालकर डांस करते आए नजर

पदयात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में जारी पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी के साथ कदमताल करते नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा: कड़ाके की सर्दी के बीच पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, शर्ट निकालकर डांस करते आए नजर

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए