भारत जोड़ो यात्राः इंदिरा जयंती पर राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं चलेंगी, नारी शक्ति का होगा प्रदर्शन

जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से भी पार्टी की महिला प्रतिनिधि यात्रा में शामिल होंगी। यह महिला शक्ति को दर्शाने के लिए भी होगा।

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अब तक तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक का पैदल सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान कई अनोखे नजारे देखने को मिलते रहे हैं। अब 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा, जब यात्रा में राहुल के साथ सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर रही है। अकोला में पार्टी के संचार और प्रचार विभाग के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेंगी। यह पहल महिला शक्ति को दर्शाने के लिए की जा रही है।


जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दोनों सत्रों में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से भी पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल होंगी। यह इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि के साथ महिला शक्ति को दर्शाने के लिए भी होगा।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र से गुजर रही है। नांदेड़ के बाद यह यात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर कर चुकी है और अब अकोला और बुलढाणा जिलों से गुजरेगी। महाराष्ट्र में सफर पूरा करने के बाद 23 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia