श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई नेता और हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो: INCIndia
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पहुंच गई है। लाल चौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई नेता और हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कन्याकुमारी से 7 सितंबर, 2022 को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हुई थी। करीब 5 महीने बाद 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में पदयात्रा का समापन समारोह होगा।


लाल चौक की अहमियत

लाल चौक का नाम मॉस्को के रेड स्क्वॉयर के आधार पर रखा गया था। 1980 में इस जगह पर एक घंटाघर बनाया गया और इसके बाद से यह जगह राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गई। इसके कुछ समय बाद यहां आतंकवाद ने अपने कदम जमाने शुरू कर दिए। इस दौर में लाल चौक पर कड़ी सुरक्षा रहती थी। गणतंत्र दिवस के दिन भी यहां तिरंगा नहीं फहराया जाता था।

साल 1948 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी यहां झंडा फहराया था। मौका था पाकिस्तान पर भारत की जीत का। उस समय जवाहरलाल नेहरू के साथ शेख अब्दुल्ला भी मौजूद थे। तिरंगा फहराए जाने के बाद शेख अब्दुल्ला ने अमीर खुसरो की कविता भी पढ़ी थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Jan 2023, 12:33 PM