हाथरस कांड के बाद पहली बार सामने आया 'भोले बाबा', कहा- हादसे से हूं दुखी, विश्वास है नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी

भोले बाबा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रभु हमें दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है जो भी उपद्रवकारी हैं वो बख्शे नहीं जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद से सत्संग करने वाले सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण सरकार विश्व हरि फरार है। इस बीच भोले बाबा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। भोले बाबा ने कहा कि दो जुलाई की घटना के बाद से मैं बहुत दुखी हैं। प्रभु हमें दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है जो भी उपद्रवकारी हैं वो बख्शे नहीं जाएंगे।

भोले बाबा ने आगे कहा, हमने अपने वकील डॉक्टर एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से यह प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं के परिजनों और  ईलाजरत घायलों के साथ जीवन पर्यन्त तन, मन और धन से खड़ा रहने का आग्रह किया है। सभी महामन का सहारा ना छोड़ें। वर्तमान समय में वहीं माध्यम हैं। सभी को सदमति और सदबुद्धि प्राप्त होने की इच्छा रखते हैं। नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्राह्मंड में सदा-सदा के लिए जय-जयकार।

हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ 121 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस प्रवचनकर्ता भोले बाबा सेवादारों और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 6 लोग पहले की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि भगदड़ की घटना के बाद से देवप्रकाश मधुकर घर नहीं लौटा था। उसके परिवार के सदस्य भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि मधुकर एक समय में जूनियर इंजीनियर (JE) था, लेकिन बाद में बाबा सूरजपाल का बड़ा भक्त बन गया। देवप्रकाश मधुकर का घर सिकंदरा राऊ इलाके के दामादपुरा की नई कॉलोनी में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 06 Jul 2024, 9:23 AM